Hindi NewsफोटोमनोरंजनTop 5 List: ओटीटी पर किन वेब सीरीज का जलवा? जान लीजिए इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट

Top 5 List: ओटीटी पर किन वेब सीरीज का जलवा? जान लीजिए इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट

ओटीटी पर हर हफ्ते ढेरों वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से कौन सी देखने लायक है और कौन सी सिर्फ वक्त खराब करेगी यह चुनना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। तो चलिए जान लेते हैं इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट।

Puneet ParasharNov 25, 2025 06:47 pm IST
1/7

ओटीटी पर इस हफ्ते की टॉप 5 वेब सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते टॉप 5 सीरीज कौन सी रही हैं यह जानकर आप अपना बहुत सा वक्त बचा सकते हैं और बोझिल और पकाऊ कॉन्टेंट देखने से बच सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते टॉप 5 में किन सीरीज को जगह दी है।

2/7

महाभारत - एक धर्म युद्ध

पिछले कुछ हफ्तों से यह सीरीज लगातार टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं, लेकिन इस हफ्ते यह खिसक कर टॉप 5 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ चुकी है।

3/7

महाभारत - एक धर्म युद्ध की कहानी

बात इस वेब सीरीज की कहानी की करें तो यह महाभारत की उसी महागाथा को थोड़ा अनूठे अंदाज में पेश करती है। दिलचस्प बात यह है कि यह पूरी सीरीज AI का इस्तेमाल करके बनाई गई है। यानि आवाज से लेकर विजुअल्स तक सब कुछ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का बनाया हुआ है।

4/7

को-एड

इस मजेदार वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। कहानी बच्चों पर केंद्रित जरूर है, लेकिन दावा है कि बड़े-बड़े इसमें दिलचस्पी लेंगे।

5/7

महारानी का सीजन 4

हुमा कुरैशी स्टारर इस सीरीज को भले ही रिव्यू और रेटिंग में खास रिस्पॉन्स ना मिला हो, लेकिन दर्शकों को यह सीरीज खूब भा रही है। सोनी लिव के सब्सक्राइबर्स इस सीरीज को घर बैठे फ्री में एन्जॉय कर सकते हैं।

6/7

दिल्ली क्राइम सा सीजन 3

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की यह सीरीज दर्शकों को इतनी पसंद आई कि इसके अभी तक कुल 3 सीजन आ चुके हैं। हर बार दिल्ली में हुए एक ऐसे भयावक क्राइम की कहानी होती है जो आपके होश उड़ा देगी।

7/7

द फैमिली मैन सीजन 3

मनोज बाजपेयी और अन्य कई सितारों से सजी अमेजन प्राइम वीडियो की यह सीरीज फिर एक बार दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है। जहां तीसरा सीजन धूम मचा रहा है, वहीं चौथे सीजन का अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है।