OTT Releases:कॉकटेल 2 से लेकर मै वापस आऊंगा तक ये 6 फिल्में OTT पर इस दिन देंगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे

OTT Releases आने वाले दिनों में OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों का धमाका होने वाला है। थिएटर पर आई शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, वरुण धवन की ये फिल्में इस दिन OTT पर दस्तक देने वाली हैं। जानिए कब और कहां इन फिल्मों लो देख पाएंगे।

Usha ShrivasJul 04, 2026 09:48 am IST
1/7

OTT पर आने वाली हैं ये 6 फिल्में

जून में 6 बड़ी हिंदी फिल्में थिएटर पर रिलीज हुई थीं। इनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कमाल किया और कुछ शानदार कमाई नहीं कर पाई। अब ये फिल्में OTT पर रिलीज के लिए तैयार हैं। जानिए कब और कहां देख सकते हैं।

2/7

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऑडियंस से मिलाजुला रिएक्शन और अब ये फिल्म 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच जी5 पर रिलीज हो सकती है।

3/7

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे से पहले की एक लव स्टोरी की बात करती है। फिल्म को थिएटर पर पसंद किया गया और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के अंत से लेकर अगस्त की शुरुआत में इस फिल्म के OTT पर आने की उम्मीद है।

4/7

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 भी इस साल की चर्चित फिल्मों से एक है। ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिएक्शन भी मिला है। अब ये फिल्म जुलाई के अंत से लेकर अगस्त मिड के बीच नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

5/7

भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता भी आने वाले समय में OTT पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी तो ऑडियंस को पसंद आई लेकिन थिएटर से ज्यादा कमाई नहीं हुई। अब ये फिल्म जुलाई के आखिर और अगस्त की शुरुआत में जी5 पर रिलीज हो सकती है।

6/7

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल थिएटर में चल रही है। फिल्म जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म अगस्त के अंत तक जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

7/7

पेड्डी

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म अब 16 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर OTT ऑडियंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Releases:कॉकटेल 2 से लेकर मै वापस आऊंगा तक ये 6 फिल्में OTT पर इस दिन देंगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे