Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Release: धमाकेदार हैं ये हफ्ता, 'जॉली एलएलबी 3' से 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' तक ये 11 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक

OTT Release: धमाकेदार हैं ये हफ्ता, 'जॉली एलएलबी 3' से 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' तक ये 11 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक

इस वीक यानी 10 से 16 नवंबर के बीच  हॉरर, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और सुपरहीरो एक्शन फिल्में आने वाली हैं।

Priti KushwahaMon, 10 Nov 2025 06:44 PM
1/12

OTT Release: धमाकेदार हैं ये हफ्ता, 11 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक

नवंबर का दूसरा वीक ओटीटी फैंस के लिए बेहद खास और दिलचस्प होने वाला है।  इस वीक यानी 10 से 16 नवंबर के बीच  हॉरर, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और सुपरहीरो एक्शन फिल्में आने वाली हैं। ये फिल्में और सीरीज सोनी लिव, नेटफ्लिक्स, जिओ हॉटस्टार और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेंगी।

2/12

बैट-फैम सीजन 1

ये सीरीज मेरी लिटिल बैटमैन (2023) की कहानी को आगे बढ़ाती है। ये सीरीज  10 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है।

3/12

प्लेडेट 

केविन जेम्स और एलन रिचसन स्टारर प्लेडेट एक एक्शन कॉमेडी, जिसमें वे प्रीटीन लड़कों के दो गार्जियन की भूमिका निभा रहे हैं। इसे 12 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4/12

ए मेरी लिटिल एक्स-मास

स्टीव कार द्वारा निर्देशित अमेरिकी क्रिसमस रोमांटिक कॉमेडी,ए मेरी लिटिल एक्स-मास ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं।

5/12

बीइंग एडी 

ये फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री एडी मर्फी के पांच दशक लंबे सफर को दर्शाती है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स 12 नवंबर से देख सकते हैं।

6/12

डायनामाइट किस

डायनामाइट किस एक साउथ कोरियाई रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं।

7/12

दिल्ली क्राइम सीजन 3

शेफाली शाह की मच अवेटेड क्राइम ड्रामा के नए सीजन में डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में वापसी कर रही हैं। तीसरे सीजन में इनफेंट और एक इंटरनेशनल मानव तस्करी मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर से देख सकते हैं।

8/12

दशावतार

सुबोध खानोलकर द्वारा निर्देशित दशावतार एक मराठी सस्पेंस थ्रिलर है। दशावतार में दिलीप प्रभावलकर, भरत जाधव और महेश मांजरेकर लीड रोल में है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 14 नवंबर से देख सकते हैं।

9/12

जॉली एलएलबी 3

सुभाष कपूर की कोर्ट ड्रामा कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अहम किरदार मैं हैं। मूवी में इनके साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं। थिएटर के बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और डिज्नी + हॉटस्टार पर 14 नवंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं।

10/12

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ

गैरेथ एडवर्ड्स द्वारा निर्देशित, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ को 14 नवंबर से ओटीटी के प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं।

11/12

निशानची

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित, निशानची एक क्राइम ड्रामा मूवी है। इसके साथ ऐश्वर्या ठाकरे ने अपना डेब्यू किया है। ऐश्वर्या के अलावा कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 14 नवंबर से देख सकते हैं।

12/12

तेलुसु कडा

नीरजा कोना द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुसु कडा एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है  जिसमें प्यार और पसंद के बारे में कहानी है। इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 14 नवंबर से देख सकते हैं।