1/14दिसंबर का दूसरा वीक ओटीटी फैंस के लिए बेहद खास और दिलचस्प होने वाला है। इस वीक यानी 8 से 15 दिसंबर के बीच हॉरर, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और सुपरहीरो एक्शन फिल्में आने वाली हैं। ये फिल्में और सीरीज सोनी लिव, नेटफ्लिक्स, जिओ हॉटस्टार और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी।

मैन वर्सेज बेबी नेटफ्लिक्स पर ही 11 दिसंबर को दस्तक देने वाली हैं। ये एक कॉमेडी मूवी है, जिसमें रोवन एटकिंसन लीड रोल में हैं।

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ये एक इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स वेब सीरीज है, जो असली घटनाओं पर आधारित है। ये सीरीज 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

सिंगल पापा नेटफ्लिक्स पर 12 दिसंबर को आ रही है। इसमें एक्टर कुणाल खेमू लीड रोल में हैं। कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो तलाक के बाद जिंदगी को नये ढंग से जीना चाहता है। इसी सोच में वह एक बच्चा गोद लेने का फैसला कर लेता है।

साली मोहब्बत फिल्म 12 दिसंबर को जी 5 पर रिलीज हो रही है। इसमें राधिका आप्टे लीड रोल में है तो आप समझ सकते हैं कि ये मूवी कितनी दमदार होने वाली है। ये एक थ्रिलर ड्रामा है।

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस 10 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर आने वाली है। ये मिस्ट्री, मिथोलॉजी और मारधाड़ से भरपूर है।

वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री फिल्म 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

बार्सिलोना की बैकड्रॉप पर बनी यह स्पेनिश क्राइम थ्रिलर दिल दहला देती है। ये फिल्म 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

'साइमन कॉवेल: द नेक्स्ट एक्ट' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। ये सीरीज 10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

जेम्स गन की फिल्म सुपरमैन क्लार्क केंट (डेविड कोरेन्सवेट) की कहानी है, जो स्मॉलविल का एक रिपोर्टर है। ये सीरीज 11 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

'3 रोजेज' सीजन 2 एक तेलुगु ड्रामा सीरीज है, जो 12 दिसंबर को Aha OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

F1: द मूवी जिसे सिर्फ F1 भी कहा जाता है 2025 में रिलीज हुई एक अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म 12 दिसंबर को एप्पल टीवी पर रिलीज होगी।

डॉक्यूमेंट्री सीरीज केसरिया@100 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100वीं सालगिरह पर बनाई गई है। ये सीरीज 12 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी।

द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली की कहानी कृतिका कामरा के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में वो जिम्मेदार और समझदार लेखिका बानी अहमद के रोल में हैं। ये 12 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
