1/8OTT Release This Week: दिवाली वीक चल रहा है। हर किसी को एक दिवाली के लॉन्ग वीकेंड में अपने परिवार के साथ खास वक्त बिताने का मौका मिला। ऐसे में अगर त्योहार के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का भी लग जाए वो भी घर बैठे तो मजा दोगुना हो जाए। जी हां इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म होगा मनोरंजन का धमाका। एक्साइटिंग थ्रिलर और डार्क कॉमेडी से लेकर इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा और सच्ची क्राइम स्टोरीजी जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, जी5 और अन्य प्लेटफॉर्म पर होंगी स्ट्रीम।

अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार स्टारर 'भागवत चैप्टर वन: राक्षस' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस दिलचस्प क्राइम थ्रिलर को 17 अक्टूबर यानी फ्राइडे से ओटीटी के प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

थिएटर में धमाका करने के बाद 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन' फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है। फिल्म की कहानी एकदम खतरनाक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद ये सुपर हीरो मूवी, लोका चैप्टर 1 अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस मूवी ने बॉक्सऑफिस पर बंपर कमाई की। लोका चैप्टर 1 जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

अगर आप हॉरर फिल्मों के फैन हैं, तो किष्किन्धापुरी आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। अनुपमा परमेश्वरम और साईं श्रीनिवास अभिनीत यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग पाने वाली मूवीज में से एक है। इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं।

दिवाली की छुट्टियों पर कुछ मजेदार और दिलचस्प देखने का मन है तो , यह एक्शन ड्रामा मूवी जरूर देखना। इस हफ्ते यह जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

क्राइम थ्रिलर का तगड़ा सस्पेंस लेकर आ रही है मिराज। इस फिल्म को रिलीज से पहले ही हाइप मिल चुकी है। इस फिल्म की कहानी आपको अंदर से हिलाकर रख देगी। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

शी वॉक्स इन डार्कनेस-नेटफ्लिक्स, गुड न्यूज-नेटफ्लिक्स, अभ्यंतरा कुट्टावली-जी5, हॉलीवुड हसलर: ग्लिट्ज, ग्लैमर, स्कैम-प्राइम वीडियो, संतोष-लायंसगेट प्ले, किष्किंधापुरी-जी5 और बागी 4-प्राइम वीडियो ये सारी फिल्में आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।
