OTT Release: मार्च का तीसरा हफ्ता होगा बवाली, 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

16 मार्च से 22 मार्च तक आप घर पर बैठकर इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वीक ओटीटी पर कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी।

Priti KushwahaMar 15, 2026 07:12 pm IST
1/7

इस वीक की ओटीटी रिलीज

मार्च साल 2026 का थर्ड वीक एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस वीक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर मनोरंजन होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। 16 मार्च से 22 मार्च तक आप घर पर बैठकर इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वीक ओटीटी पर कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी।

2/7

​फिल्म बॉर्डर 2

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' के रिलीज के कई सालों बाद इसका सीक्वल 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई है। कई सितारों से सजी ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भी खूब कामल दिखाया। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को आने वाली है।

3/7

चिरैया

जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। दिव्य इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'चिरैया' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। दिव्या वेब सीरीज 'चिरैया' 20 मार्च से ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

4/7

 लैंडलॉर्ड

'लैडलॉर्ड' साउथ की फिल्म है। ये फिल्म इसी साल यानी 23 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर आई थी। इस मूवी को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

5/7

जैज सिटी वेब सीरीज  

दर्शकों को लंबे वक्त से वेब सीरीज 'जैज सिटी' के रिलीज का इंतजार है। तो अब आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है। वेब सीरीज 'जैज सिटी' 19 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

6/7

सीता पयानम

साउथ सिनेमा की फिल्म 'सीता पयानम' भी अब थिएटर के बाद ओटीटी पर आने वाली है। 'सीता पयानम' 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब ये फिल्म 20 मार्च से सन नेक्स्ट पर देख सकते हैं।

7/7

98वें एकेडमी अवॉर्ड

98वें एकेडमी ऑस्कर 2026 अवॉर्ड का आयोजन रविवार यानी 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में है। 98वें एकेडमी अवॉर्ड को भारत में 16 मार्च को सुबह 4.30 बजे से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Release: मार्च का तीसरा हफ्ता होगा बवाली, 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज