नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आपके लिए इतना सारा दमदार कॉन्टेंट होगा कि आप कनफ्यूज हो जाएंगे पहले कौन सा देखें। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की नेटफ्लिक्स अपकमिंग रिलीज लिस्ट। आखिरी 3 सबसे दमदार हैं।

Puneet ParasharJun 02, 2026 10:47 am IST
1/8

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगे ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एनिमेशन फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री और सस्पेंस थ्रिलर से भरी वेब सीरीज तक काफी कुछ आने वाला है, लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी उपयुक्त रहेगी? जानिए इस वीक की नेटफ्लिक्स अपकमिंग लिस्ट के जरिए।

2/8

डेविड

आस्था कैसे आपका सबसे मजबूत हथियार होती है, जानने के लिए देखिए 3 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'डेविड'। कहानी एक चरवाहे की है जिसे राजा बनने का वरदान मिला है।

3/8

माइकल जैक्सन - द वरडिक्ट

बीते दिनों माइक्ल जैक्सन की बायोपिक फिल्म काफी चर्चा में रही, अब पॉप स्टार माइकल जैक्सन के अदालती मामले पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री 3 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। सामने आएंगे वो राज जो अभी तक अनछुए रहे।

4/8

मां बहन

हिंदी पट्टी के शौकीनों के लिए तृप्ति डिमरी स्टारर 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होने जा रही है। कॉमेडी और थ्रिलर से लबरेज यह फिल्म एक मां-बहन के एक क्राइम को छिपाने की जद्दोजेहत है।

5/8

द मर्डर ऑफ रेचेल निकेल

सच्ची घटनाओं को गहराई से समझने के शौकीनों के लिए यह डॉक्यूमेंट्री बेस्ट चॉइज होगी। मामला लंदन के विंबलडन कॉमन में एक यंग मां की दिनदहाड़े हत्या की सच्ची घटना से जुड़ा है। इस मामले की जांच सालों तक चली थी। रिलीज डेट 4 जून रहने वाली है।

6/8

द विटनेस

अगर कुछ हटकर और दिमाग सुन्न कर देने वाला देखना है तो नेटफ्लिक्स पर 4 जून को आ रही 'द विटनेस' आपके लिए है। कहानी एक 2 साल के बच्चे की है, जो अपनी मां के मर्डर का इकलौता चश्मदीद गवाह है। उसका पिता क्यों बार-बार अपने बच्चों को बहलाने-फुसलाने और केस से हटाने की कोशिश कर रहा है, मामला क्या है?

7/8

द मार्क्ड वुमैन

एक शिपिंग कंटेनर को खोलने पर उसमें से एक औरत निकली। इस औरत की याद्दाश्त पूरी तरह जान चुकी है। उसे कुछ भी याद नहीं कि वो कौन है और यहां कैसे पहुंची। इस गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी 2 जासूसों को दी गई है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।

8/8

रेजिडेंट एलियन

सस्पेंस थ्रिलर से लबरेज वेब सीरीज के शौकीनों के लिए "रेजिडेंट एलियन" का चौथा सीजन 6 जून को रिलीज होने जा रहा है। कहानी एक एलियन की है, जो एक छोटे शहर में डॉक्टर के रूप में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना