OTT पर बीते हफ्ते इनका रहा जलवा, जानिए टॉप 10 में कौन किस नंबर पर

OTT Most watched: बीते हफ्ते ओटीटी पर काफी कुछ नया आया, लेकिन कौन से शोज और फिल्में टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर पाईं? चलिए जानते हैं ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी की गई लिस्ट में कौन किस पायदान पर है।

Puneet ParasharApr 14, 2026 08:21 pm IST
1/11

ओटीटी पर पिछले हफ्ते टॉप 10 में रहे ये शोज और फिल्में

ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रुपाली गांगुली के सीरियल 'अनुपमा' से लेकर एकता कपूर के सीरियल 'नागिन-7' और समय रैना के स्टैंडअप स्टिल अलाइव तक शामिल हैं। लेकिन किसे लिस्ट में कौन सी पोजिशन मिली है, और पहले नंबर पर कौन सा कॉन्टेंट रहा है? चलिए जानते हैं। हम रेटिंग की शुरुआत बॉटम से टॉप की तरफ करेंगे।

2/11

स्प्लिट्सविला X6

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर यह रियलिटी शो बीते हफ्ते में 3 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। दोस्ती, ड्रामा और रोमांस से लबरेज यह शो इतने सीजन्स बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। लिस्ट में यह 10वीं पोजिशन पर है।

3/11

अनुपमा

लिस्ट में 9वें नंबर पर है रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा। इस सीरियल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 3.2 मिलियन यूजर्स ने पिछले हफ्ते देखा है।

4/11

पति ब्रह्मचारी

यूट्यूब और दंगल टीवी पर यह शो लोगों का फेवरिट बना हुआ है। पिछले हफ्ते में इसे 3.3 मिलियन यूजर्स ने देखा है। फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से लबरेज यह शो लिस्ट में 8वीं पोजिशन पर है।

5/11

मामला लीगल है - सीजन 2

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रवि किशन स्टारर इस सीरीज का दूसरा सीजन भी सुपरहिट हो गया है। पिछले हफ्ते इसे 3.4 मिलियन यूजर्स ने एन्जॉय किया और ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट में यह शो 7वीं पोजिशन पर है।

6/11

लाफ्टर शेफ्स - सीजन 3

सोनी लिव और यूट्यूब पर यह शो इतने वक्त बाद भी छाया हुआ है। बीते हफ्ते इस शो पर 3.5 मिलियन व्यूज आए हैं। टॉप 10 की लिस्ट में यह शो नंबर 6 पर काबिज है।

7/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

इतने साल बाद भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों का मनोरंजन कर रहा है। बीते हफ्ते 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ टॉप 10 की लिस्ट में यह शो नंबर 5 पर है।

8/11

कप्तान

आप यह वेब सीरीज MX प्लेयर पर एन्जॉय कर सकते हैं। इसे बीते हफ्ते 3.6 मिलियन व्यूज मिले हैं और टॉप 10 की लिस्ट में यह शो नंबर 4 पर है।

9/11

नागिन - सीजन 7

बात जब टॉप 3 की आती है तो फिर एक बार एकता कपूर का सीरियल 'नागिन -सीजन 7' बाजी मार ले गया है। जियो हॉटस्टार पर पूरे 3.7 मिलियन व्यूज के साथ यह सीरियल टॉप 10 में नंबर 3 पर है।

10/11

समय रैना स्टिल अलाइव

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'समय रैना - स्टिल अलाइव' रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर वायरल हो गया। बीते हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट में यह नाम नंबर 2 पर है।

11/11

IPL 2026

बात जब बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की आती है तो फिर एक बार क्रिकेट ही नंबर वन है। शायद इसीलिए कहा जाता है कि भारत में क्रिकेट एक धर्म है। जियो हॉटस्टार पर 176.7 मिलियन व्यूज के साथ IPL 2026 नंबर वन पर है।

Hindi NewsफोटोOTT पर बीते हफ्ते इनका रहा जलवा, जानिए टॉप 10 में कौन किस नंबर पर