
बॉलीवुड की प्रिडिक्टिबल फिल्में देखकर बोर हो गए हैं तो कुछ दिमाग घुमाने वाला देख सकते हैं। ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट, जिनके प्लॉट ट्विस्ट आपको कुर्सी से चिपकाकर रखेंगे। अगर आपको लगता है कि ओटीटी पर सबकुछ देख लिया है तो एक बार ये लिस्ट चेक कर लें, कहीं कुछ रह तो नहीं गया?

2/8फॉरेंसिक एक्सपर्ट से टीचर बने निखिल नैयर और उनके मेंटोर धनंजय राजपूत को एक सीरियल किलर की तलाश है। इसके लिए वे मायथोलॉजी का सहारा लेते हैं। सीरीज में विलेन कौन है और उसका अगला कदम क्या होगा, यह समझना नामुमकिन है। इसके दोनों सीजन्स के क्लाइमेक्स देखकर आपको भरपूर मजा आएगा। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।

3/8एक साधारण से दिखने वाले केस के पीछे कितनी गहरी साजिश हो सकती है, यह सीरीज इसका बेस्ट एग्जाम्पल है। इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार और लास्ट का ट्विस्ट आपका दिमाग घुमा देगा। यह सीरीज आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

4/8नीरज पांडे की यह सीरीज इंटरनैशनल स्मगलिंग और जासूसी पर आधारित है। इसमें इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। हर एपिसोड में नया ट्विस्ट है। साल 2026 में यह सीरीज काफी चर्चित रही है। तस्करी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

5/8कोहरा सीजन 2 भी रिसेंट रिलीज है। सीरीज का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा ट्विस्ट वाला है। पंजाब के बैकड्रॉप पर बनी यह मर्डर मिस्ट्री लास्ट तक कातिल का अंदाजा नहीं लगने देती। बरुण सोबती और मोना सिंह की एक्टिंग इसे और भी दमदार बनाती है। कोहरा नेटफ्लिक्स पर है। आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

6/8माधुरी दीक्षित इस सीरीज में चौंकाने वाले रोल में हैं। वह सीरियल किलर बनी हैं। कहानी एक कॉपीकैट किलर के इर्द-गिर्द घूमती है लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस को पुरानी कातिल (माधुरी) की मदद लेनी पड़ती है। फिल्म का एंड काफी इंट्रेस्टिंग है। मिसेज देशपांडे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।

7/8यह एक अंडररेटेड साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। एक आदमी की पत्नी अचानक गायब हो जाती है लेकिन जब वह वापस आती है तो वह दावा करता है कि यह उसकी पत्नी है ही नहीं। खोज जी5 पर अवेलेबल है।

8/8शाहिद कपूर की यह सीरीज नकली नोटों के कारोबार पर बेस्ड है। इसमें ऐसे कई ट्विस्ट आते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगे कि असली खिलाड़ी कौन है। इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फर्जी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
