
शानदार फैमिली कॉमेडी ड्रामा इन सीरीज को जरूर देखा जाना चाहिए. इन चार वेब सीरीज को 9 की रेटिंग मिली है. जानिए बेस्ट कॉमेडी ड्रामा सीरीज के बारे में।

2/10इस लिस्ट में सबसे ऊपर प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत है। इस सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज के पिछले सभी सीजन जबरदस्त हिट हुए हैं। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है। IMDB पर 9 की शानदार रेटिंग मिली है।

3/10जी 5 की वेब सीरीज लाइफ सही है अगर आपने नहीं देखी है तो जरूर देखिए। ये सीरीज चार दोस्तों की कहानी है जो लव और प्रोफेशनल लाइफ में में आने वाली दिक्कतों को दिखाते हैं। IMDB पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।

4/10इस लिस्ट की सबसे शानदार सीरीज है पिचर्स। इस सीरीज की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की है जो अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस करते हैं। इस सीरीज को मजेदार तरीके से दिखाया गया है जिससे आप बोर नहीं होंगे। इस सीरीज को IMDB पर 9 की रेटिंग मिली है।

5/10सोनी लिव पर गुल्लक के हर सीजन को पसंद किया गया है। इस सीरीज में शुक्ला परिवार, आर्थिक तंगी और आम परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज को IMDB पर 9.1 की रेटिंग मिली हुई है।

6/10जाकिर खान की वेब सीरीज चाचा विधायक हैं हमारे एक मजेदार सीरीज है जो झूठ की दुनिया दिखाती है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। IMDB पर 7.6 की रेटिंग मिली है।

7/10नेटफ्लिक्स पर एक हसमुख नाम की वेब सीरीज है जिसका नाम सुनका ही आप समझ गए होंगे कि ये आपको हंसाने वाली है। इस सीरीज को IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली हुई है।

8/10MX प्लेयर पर फादर्स नाम की एक वेब सीरीज है जो तीन ऐसे पिताओं की कहानी है जो रिटायर हो चुके हैं। नई और पुरानी जनरेशन के बीच कैसे तालमेल बनाना है ये सीरीज उस बारे में हैं। IMDB पर इस सीरीज को 7.4 की रेटिंग मिली है।

9/10परमानेंट रूममेट एक शानदार फैमिली ड्रामा सीरीज है जिसमें कई हंसी मजाक वाले पारिवारिक सीन है। ये सीरीज एक कपल और उनके रिश्ते के इर्दगिर्द घूमती है। जी 5 की इस सीरीज को IMDB पर 8.6 की रेटिंग मिली है।

10/10कोटा फैक्ट्री इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट, उनके स्ट्रगल की कहानी है। स्टूडेंट की जिंदगी में उनके करियर के साथ और क्या-क्या आता है ये उस बारे में बात करती है। IMDB पर इस सीरीज को 9 की IMDB रेटिंग मिली है।
