टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में छाए शाहरुख खान, साउथ के इस धुरंधर को पछाड़ निकले आगे, जानें कौन हैं नंबर 1 पर

ऑरमैक्स मीडिया ने नवंबर 2025 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स का बोलबाला रहा है, लेकिन इस बार साउथ के एक धुरंधर को पछाड़ शाहरुख खान आगे निकल गए है।

Priti KushwahaDec 20, 2025 02:16 pm IST
1/11

टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में छाए शाहरुख खान

ऑरमैक्स मीडिया हर महीने टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट जारी करती है, जिसका फैंस को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया ने नवंबर 2025 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स का बोलबाला रहा है, लेकिन इस बार साउथ के एक धुरंधर को पछाड़ शाहरुख खान आगे निकल गए है। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्टर ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है...

2/11

प्रभास

ऑरमैक्स टॉप 10 मीडिया की रिपोर्ट में बीते कई महीनों से अगर किसी एक्टर ने अपनी जगह बनाई हुई है तो वो कोई और नहीं, बल्कि बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास हैं। इस मंथ भी प्रभास नंबर वन पर हैं।

3/11

थलापति विजय

दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

4/11

शाहरुख खान

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने तीसरे नंबर पर हैं।

5/11

अल्लू अर्जुन

'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

6/11

महेश बाबू

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

7/11

अजित कुमार

ऑरमैक्स की लिस्ट में अजित कुमार छठे पर आ गए हैं।

8/11

राम चरण

आरआरआर फेम रामचरण ने इस लिस्ट में सातवें पर जगह बनाई है।

9/11

जूनियर एनटीआर

आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं।

10/11

सलमान खान

बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने पवन कल्याण की जगह लेकर लिस्ट में नौवें पर आए गए हैं।  

11/11

पवन कल्याण

एक्टर पवन कल्याण भी इस लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनटॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में छाए शाहरुख खान, साउथ के इस धुरंधर को पछाड़ निकले आगे, जानें कौन हैं नंबर 1 पर