Spoiler Alert: रक्षित के ऑफिस पहुंची उसकी मां, अपराजिता से करेगी सवाल

स्टार प्लस के सीरियल तुम देना साथ मेरा में आप देखेंगे कि रक्षित की मां अपराजिता से सवाल करने रक्षित के ऑफिस पहुंच जाएगी, लेकिन रक्षित अपनी मां को अपराजिता से बात नहीं करने देगा। वहीं, आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अपराजिता को रक्षित की फीलिंग्स के बारे में पता चल जाएगा।

Harshita PandeyJun 07, 2026 01:05 pm IST
1/9

तुम देना साथ मेरा

स्टार प्लस के सीरियल तुम देना साथ मेरा में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। अब रक्षित के ऑफिस में अपराजिता नौकरी करने आ गई है। अपराजिता के ऑफिस में होने से रक्षित अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहा है।

2/9

अपराजिता को परेशान करेगी इरा

रक्षित अपराजिता को इग्नोर कर रहा होता है। अपराजिता को ये समझ नहीं आता है कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। इधर इरा ने ठान लिया है कि वो अपराजिता को इस ऑफिस में सिर्फ परेशान करेगी।

3/9

इरा की बातों में आई अपराजिता

इरा अपराजिता से कहती है कि इस ऑफिस का नियम है कि जो भी ऑफिस में नया आता है, उसे सबके लिए चाय बनानी होती है। अपराजिता इरा की बातों में आ जाती है। वो चाय बनाने चली जाती है।

4/9

अपराजिता से रक्षित का सवाल

रक्षित उसे चाय बनाते देखता है तो वो उससे कहता है कि वो यहां चाय नहीं डिजाइन बनाने आई है। रक्षित समझ जाता है कि इरा ने अपराजिता से चाय बनाने को कहा है। वो अपराजिता से सवाल पूछता है। रक्षित इरा से कुछ भी कहता, उससे पहले ही अपराजिता रक्षित को ऐसा करने से मना कर देती है।

5/9

अपराजिता का दिया रक्षित ने साथ

अपराजिता की बात रक्षित मान लेता है। अपराजिता जब सबके लिए चाय लेकर जाती है। पीछे से रक्षित सबके लिए सैंडविच लेकर जाता है। इरा ये देख बहुत ज्यादा गुस्से में आ जाती है।

6/9

रक्षित की मां को आया गुस्सा

इधर रक्षित का भाई अपनी मां को बताता है कि रक्षित ने अपराजिता को नौकरी पर रख लिया है और सुबह से उनके चेहरे की मुस्कान गायब है। ये सुनते ही रक्षित की मां अपने बेटे के लिए परेशान होने लगती है और अपराजिता पर उन्हें गुस्सा आ जाता है।

7/9

अपराजिता से पूछा सवाल

वो ऑफिस में आती हैं। अपराजिता से पूछती हैं कि उसने उनके बेटे को रिजेक्ट क्यों किया? अपराजिता को कुछ समझ नहीं आ रहा होता है। वहीं, रक्षित बीच में आकर बात पलट देता है और अपनी मां को वहां से लेकर चला जाता है।

8/9

रक्षित

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रक्षित का बड़ा भाई उससे अपराजिता को ऑफिस से निकालने के लिए कहेगा, लेकिन रक्षित ऐसा करने से मना कर देगा।

9/9

रक्षित की बातें सुनेगी अपराजिता

रक्षित जब अपने भाई से बात कर रहा होगा तो वो कहेगा कि वो अपराजिता को पसंद करता है, और वो हमेशा करता रहेगा। रक्षित की ये बात अपराजिता सुन लेगी।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनSpoiler Alert: रक्षित के ऑफिस पहुंची उसकी मां, अपराजिता से करेगी सवाल