
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। रोमांचक कहानियों से लेकर हैरान कर देने वाली डॉक्यूमेंट्री तक बहुत कुछ है, लेकिन आपके लिए छुट्टी का दिन बिताने के लिए कौन सी बेस्ट रहेगी? चलिए जानते हैं ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते की अपकमिंग लिस्ट, ताकि आप चुन सकें अपने लिए 'द बेस्ट'।

2/8नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को रिलीज होने जा रही यह एक मां की कहानी है जिसका बेटा बीमार है, और उसके इलाज के लिए उसे एक डोनर की तलाश है। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए यह मां किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अगर आपने अमेजन प्राइम पर ब्रीद का पहला सीजन देखा है, तो यह कहानी उससे थोड़ी मिलती जुलती लग सकती है।

3/8कहानी एक 10 साल के लड़के की है, जो एक दिन ऐसी भयानक घटना अपनी आंखों से देख लेता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाने वाली है। जिंदगी की क्रूर हकीकत को देखने के बाद उसकी जिंदा बने रहने और इस दुनिया में सर्वाइव करने को लेकर समझ एक अलग ही दिशा लेती है। रिलीज डेट- 8 जुलाई

4/8कहानी मार्टिन नाम के लड़के की कहानी है, जो आसानी से किसी की बातों में नहीं आता। हालांकि जब वह अपनी अपकमिंग लाइफ को सेलिब्रेट करने के लिए एक क्लब में जाता है, तो यहां शराब के नशे में चीजें बदलने लगती हैं। कहानी एक नया मोड़ लेती है जो काफी दिलचस्प होने वाली है। रिलीज डेट- 8 जुलाई

5/8एक किताब पर आधारित यह सीरीज दिल को सुकून देती है। कहानी एक ऐसे परिवार की है जो एक दूर-दराज जगह पर अपनी नई जिंदगी शुरू करता है। यहां पर वो भीड़-भाड़ से दूर कुदरत के बीच जिंदगी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करते हैं। रिलीज डेट- 9 जुलाई

6/8बात साल 2015 की है जब जोला किंग के एक ट्विटर थ्रेड ने हलचल मचा दी थी। इसमें एक सेक्स वर्कर, उसके बॉयफ्रेंड और एक स्ट्रिप क्लब से जुड़ी एक अजीब और रोमांचक कहानी दिखाई गई है। रिलीज डेट- 10 जुलाई

7/8यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसमें साल 2012 में एक लग्जरी क्रूज जहाज के डूबने की घटना के अनसुलझे पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की गई है। इसमें आप पहली बार दुर्घटना में जिंदा बचे लोगों के बयानों और अनदेखे फुटेज के जरिए उस भयानक हादसे को खुद महसूस कर पाएंगे। रिलीज डेट- 10 जुलाई

8/8कहानी एक ऐसे मशहूर वकील की है, जिसे अपने दोस्त को बचाने के लिए एक ऐसा केस लड़ना पड़ रहा है, जिसे वह खुद भी दोषी मानता है। इस केस को लड़ने के लिए उसकी खुद की आत्मा भी गवाही नहीं दे रही। रिलीज डेट - 10 जुलाई
