नेटफ्लिक्स की ऐसी थ्रिलर-सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज, देखेंगे तो नजरें नहीं हटा पाएंगे

नेटफ्लिक्स, ओटीटी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक है। इस प्लेटफॉर्म पर कई थ्रिलर फिल्में और सीरीज हैं जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे। आपको उनकी ही लिस्ट के बारे में बताते हैं।

Sushmeeta SemwalJan 21, 2026 01:32 pm IST
1/10

नेटफ्लिक्स फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स में कई ऐसी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज हैं जो आपको स्क्रीन पर जोड़े रखती है। इन्हें देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। चलिए बताते हैं आपको पॉपुलर थ्रिलर नेटफ्लिक्स फिल्म और सीरीज के बारे में।

2/10

मोनिका ओ माय डार्लिंग

मोनिका ओ माय डार्लिंग फिल्म एक रोबॉटिक्स एक्सपर्ट के आधारित है जो एक परफेक्ट लाइफ जी रहे होते हैं, लेकिन तभी वह अपने बॉस की सेकेट्री मोनिका के साथ अफेयर को लेकर फंस जाते हैं। इसके बाद कहानी में ब्लैकबेल, डार्क सीक्रेट्स आते हैं जो जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल पैदा करती है।

3/10

जाने जान

करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की फिल्म जाने जान जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है एक सिंगल मदर की जो एक मर्डर केस में फंस जाती है।

4/10

हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म हसीन दिलरुबा और दूसरा पार्ट फिर आई हसीन दिलरुबा जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर मूवी है। दोनों की अलग स्टोरी, लेकिन इतना जबरदस्त थ्रिल है जिससे आप एक पल भी अपना ध्यान नहीं भटका पाएंगे।

5/10

सेक्शन 36

विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की फिल्म सेक्शन 36 साल 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर निठाली किलिंग पर आधारित है। इसमें पुलिस ऑफिसर कुछ बच्चों के गायब होने की इन्वेस्टिगेशन करता है और इसके बाद सीरियल किलर और पुलिस के बीच चूहे-बिल्ली का गेम चलता है जो सस्पेंस से भरा है।

6/10

तलाश

आमिर खान, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म तलाश एक क्राइम थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म की स्टोरी एक पुलिस ऑफिसर की है जो एक मर्डर स्टोरी को सॉल्व करते-करते अपनी पर्सनल लाइफ में भी उलझ जाता है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक आपको सस्पेंस से जोड़े रखती है।

7/10

इत्तेफाक

सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक एक लेखकर की स्टोरी है जिस पर उसकी पत्नी के मर्डर का आरोप है। हालांकि बचते-बचते तभी माया(सोनाक्षी) के घर में बचने जाता है कि तभी पता चलता है कि सोनाक्षी के पति की भी मौत हो गई है। अब दोनों अपनी-अपनी स्टोरी सुनाते हैं और ये मामला आगे कैसे सस्पेंस से भर जाता है वो काफी मजेदार है।

8/10

रात अकेली है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म रात अकेली है और इसका दूसरा पार्ट रात अकेली है द बंसल मर्डर्स जबरदस्त थ्रिलर मूवी है। इनको क्रिटिक्स द्वारा भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

9/10

मंडाला मर्डर्स

वाणी कपूर, सुरवीन चावला, श्रेया पिलगांवरकर की मंडाला मर्डर्स जबरदस्त थ्रिलर सीरीज में से एक है।

10/10

काला पानी

काला पानी एक सरवाइवल थ्रिलर सीरीज है जो नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज में से एक है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स की ऐसी थ्रिलर-सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज, देखेंगे तो नजरें नहीं हटा पाएंगे
;;;