
कहते हैं कि हकीकत कई बार कल्पना से ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प होती है। शायद यही वजह है कि हमें सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में ज्यादा पसंद आती हैं। अगर आपको भी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का शौक तो जान लीजिए नेलफ्लिक्स पर मौजूद इन टॉप 7 फिल्मों के बारे में। ये नेटफ्लिक्स पर आज तक सबसे ज्यादा देखी गई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में गिनी जाती हैं।

2/8यह नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली डॉक्युमेंट्री फिल्म है। कहानी एक ऐसे शातिर ठग की है जिसने डेटिंग ऐप के जरिए दुनिया भर की औरतों को करोड़ों का चूना लगाया।

3/8साल 2024 में यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज साल 2015 के एक सनसनीखेज क्राइम केस पर आधारित है। कहानी की बात करें तो पुलिस ने शुरू में इस केस को झूठा मान लिया था, लेकिन बाद में जो सच सामने आया उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए।

4/8यह रोंगटे खड़े कर देने वाली डॉक्युमेंट्री फिल्म एक फैमिली केस की जांच पर बेस्ड है। फिल्म में असली सोशल मीडिया फुटेज और मैसेज के जरिए दिखाया गया है कि कैसे एक हंसते-खेलते परिवार के पीछे खौफनाक राज छिपे थे।

5/8म्यूजिक लवर्स के लिए यह फिल्म किसी जादुई सफर से कम नहीं है। कहानी दुनिया के कुछ सबसे आइकॉनिक गानों में से एक "वी आर द वर्ल्ड" के बनने के पीछे की अनसुनी कहानी दिखाई गई है।

6/8फुटबॉल के सुपरस्टार डेविड बेकहम की जिंदगी को बहुत करीब से दिखाती यह डॉक्यू-सीरीज कई हफ्तों तक ग्लोबल टॉप 10 में रही। इसमें बेकहम के करियर के उतार-चढ़ाव, उनके स्ट्रगल के उन हिस्सों को दिखाया गया है जो पहले कभी सामने नहीं आए थे।

7/8साल 2024 में आई यह डॉक्युमेंट्री फिल्म उन दो भाइयों के बारे में है जिन्होंने अपने ही मां-बाप की हत्या कर दी थी। सालों बाद आज भी यह केस चर्चा में है। इस फिल्म में भाइयों ने जेल के अंदर से अपनी आपबीती सुनाई है।

8/8यह डॉक्यू-सीरीज नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली सीरीज में से एक है। इसमें रॉयल फैमिली के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्तों और महल छोड़ने के पीछे की असली वजहों को उनके अपने नजरिए से दिखाया गया है।
