
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने वाली ये 10 सीरीज अलग कहानी और एंटरटेनमेंट से भरी हुई है। जानिए कौनसी है नंबर 1 और नंबर 10।

2/11नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है जिसका नाम है वन पीस। ये जापान की मंगा का लाइव एक्शन एडाप्टेशन है जिसमें डाकू मंकी डी लूफी खजाने की खोज में निकलता है। ये सीरीज आज 14 मार्च शनिवार को नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11अलख पांडे एक ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर हैं इनपर अब ये सीरीज बनी है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह ने लीड किरदार निभाया है। गिरिजा ओक भी नजर आई। आज ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11कोरियन फिल्मों और सीरीज का भारत में जबरदस्त क्रेज देखा गया है। अब एक नई वेब सीरीज छाई हुई है जिसका नाम है बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड। इस सीरीज में लीड एक्ट्रेस खुद को वर्चुअल डेटिंग एप पर रजिस्टर कर असली दुनिया को भूलकर डिजिटल को अपनी दुनिया बना लेती है। ये सीरीज आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/11कपिल शर्मा के शो पर हर हफ्ते गेस्ट आते हैं। लेकिन पिछले हफ्ते आए रवि किशन, मलाइका अरोड़ा और ओरी के साथ वाला एपिसोड पिछले हफ्ते से अभी तक ट्रेंड कर रहा है। इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने नवजोद सिंह सिद्धू की नकल कर मलाइका के साथ फ्लर्ट किया था। ये इ[एपिसोड आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।

6/11इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी प्रीमियर होने के बाद से लेकर अभी तक टॉप 10 में बनी हुई है। इस सीरीज में उनके काम को पसंद किया जा रहा है। आज ये सीरीज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11इस लिस्ट में Jujutsu Kaisen नाम की एक जापानी सीरीज भी बनी हुई है। ये सीरीज एक हाई स्कूल में पढने वाले जुजुत्सु काइसेन युजी इटोडोरी की कहानी है जिसके पास शक्तियां हैं। सीरीज में उसे अपनी दोस्तों की रक्षा करते हुए दिखाया जाता है। ये जापानी सीरीज आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11डायनासोर के जीवन को बारीकी से दिखाती ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज ऑडियंस के बीच पॉपुलर हो गई है। इस सीरीज को एम्बलीं ने बनाया है और आज ये सीरीज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11मोना सिंह और बरुन सोबती की वेब सीरीज कोहरा सीजन 2 तीन हफ्तों बाद भी पसंद की जा रही है। इस सीरीज में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है जो ऑडियंस को सीट से उठने नहीं देती। आज्ये सीरीज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11ब्रिजटर्न सीजन 4 की कहानी सिंड्रेला से इंस्पायर्ड मानी जा रही है। इस सीरीज में बेनेडिक्ट को उसकी राजकुमारी मिल जाती है। लेकिन असल में वो एक नौकरानी होती है। ये सीरीज आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11जूलिया मे जोनस की नॉवेल पर बेस्ड व्लादिमीर एक डार्क कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इसमें एक अधेड़ उम्र महिला अपने से कम उम्र के कलीग के प्यार में पड़ जाती है। ये सीरीज आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।
