
आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने वाली इन सीरीज को पसंद किया जा रहा है। ये हैं टॉप 10 देखी जाने वाली सीरीज।

2/11नेटफ्लिक्स पर एक नई एजुकेशनल सीरीज आई है हेलो बच्चों। ये सीरीज फिजिक्स के टीचर अलख पांडे पर बेस्ड है जिसे ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। अन्य भाषाओं के शानदार कंटेंट के बीच ये सीरीज आज रविवार को नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11एक अमेरिकन सीरीज है द डायनासोर जिसे एम्बलिन डॉक्यूमेंट्रीज ने बनाया है। इस सीरीज में डायनासोर से जुड़ी बारीकियों को दिखाया गया है। ये सीरीज आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11नेटफ्लिक्स पर WWE Smackdown एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम किया जा रहा है। हर शुक्रवार को लाइव kiya जाता है। और पुराने एपिसोड कभी भी देखे जा सकते हैं। ये आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है।

5/11कपिल शर्मा के शो का नया एपिसोड आज ट्रेंड कर रहा है। इस बार शो पर मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और ओरी शो का हिस्सा बने थे। सुनील ग्रोवर ने नवजोत सिंह सिद्धू का गेटअप में ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। ये एपिसोड आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।

6/11एक कोरियन वेब सीरीज बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड छाई हुई है। इस सीरीज की लीड किरदार खुद को एक वर्चुअल डेटिंग एप पर रजिस्टर कर रियल लाइफ डेटिंग से खुद को दूर कर लेती है। ये सीरीज आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी भी ऑडियंस के बीच हिट है। इस सीरीज की कहानी एक सस्पेंडेड कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीना के इर्द गिर्द घूमती है। सीरीज आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11व्लादिमीर एक डार्क कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज की कहानी जूलिया मे जोनस की नोवल से ली गई है। इस सीरीज में एक मिडिल एज प्रोफ़ेसर अपने से कम उम्र के कलीग को पसंद करने लगती है। ये सीरीज आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11ब्रिजटर्न सीजन 4 की कहानी पसंद की जा रही है। इस सीरीज की कहानी थोड़ी सिंड्रेला से इंस्पायर्ड लगती है जहां के गरीब नौकरानी पर बेनेडिक्ट का दिल आ जाता है। लेकिन उसे सच्चाई पता नहीं होती। ये सीरीज आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11मोना सिंह और बरुन सोबती की सीरीज कोहरा 2 आते ही जबरदस्त हिट हुई है। इस सीरीज में एक्टर्स को एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दिखाया गया है। इसका अंत जब सामने आता है तो सभी हैरान हो जाते हैं। ये सीरीज अज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11द नाइट एजेंट एक एक्शन थ्रिलर से भरी सीरीज है। इस सीरीज की कहानी FBI एजेंट पीटर पर बेस्ड है जो वाइट हाउस में में काम करता है। ये सीरीज आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।
