नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग में बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला, इस क्राइम थ्रिलर ने ‘धुरंधर’ को चटाई धूल, बनीं नंबर-1

नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' नहीं बल्कि कोई और ही मूवी अपनी धाक जमाए हुए है। तो चलिए देखते हैं ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट...

Priti KushwahaApr 17, 2026 12:00 am IST
1/11

ये हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला है। सिनेमाघरों में जहां 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' नहीं बल्कि कोई और ही मूवी अपनी धाक जमाए हुए है। तो चलिए देखते हैं ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट...

2/11

वध 2

'वध 2' नंबर 1 पर है। ये फिल्म साल 2022 में आई फिल्म 'वध' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसका निर्देशन भी जसपाल सिंह संधू ने ही किया है। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'वध 2' के कास्ट की बात करें संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी अहम किरदार में हैं।

3/11

मृत्युंजय

दूसरे नंबर पर है तेलुगु फिल्म मृत्युंजय जो सस्पेंस फुल, क्राइम और थ्रिलर फिल्म है। इसे दर्शकों ने ही नहीं क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं।

4/11

थ्रैश

थ्रैश 2026 में बनी एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे टॉमी विर्कोला ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें फोएबे डायनेवर , व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ ने अभिनय किया है। लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है।

5/11

धुरंधर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। नेटफ्लिक्स पर ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

6/11

सम्प्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी

सम्प्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी फिल्म पांचवें नंबर पर है। यह तेलुगु फिल्म है जो हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी अवेलेबल है।

7/11

तू या मैं

फिल्म तू या मैं छठे नंबर पर है । तू या मैं में अनन्या पांडे और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। यह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है।

8/11

मर्दानी 3

नेटफ्लिक्स पर सातवें नंबर पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी को फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है।

9/11

एनाकोंडा

जब विशालकाय सांपों की बात आती है, तो सबसे पहला नाम एनाकोंडा फिल्म का आता है। कहानी की बात करें तो एक डॉक्यूमेंट्री टीम अमेजन के जंगलों में फंस जाती है, जहां उनका सामना एक विशाल एनाकोंडा से होता है। लिस्ट में एनाकोंडा आठवें नंबर पर हॉलीवुड फिल्म एनाकोंडा। यह साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स में ऐड हुई है।

10/11

वध

'वध' नंबर 9 पर है। ये फिल्म साल 2022 में आई थी।  'वध 2' के कास्ट की बात करें संजय मिश्रा, नीना गुप्ता जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

11/11

बॉर्डर 2

दसवें नंबर पर है सनी देओल की वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर 2 है। फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग में बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला, इस क्राइम थ्रिलर ने ‘धुरंधर’ को चटाई धूल, बनीं नंबर-1