Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर आज ट्रेंड कर रही हैं ये शानदार 10 फिल्में, इस सुपरस्टार की फिल्म ने सबको छोड़ा पीछे

नेटफ्लिक्स पर आज ट्रेंड कर रही हैं ये शानदार 10 फिल्में, इस सुपरस्टार की फिल्म ने सबको छोड़ा पीछे

आज रविवार को नेटफ्लिक्स पर कई तरह की फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। साउथ फिल्मों ने कमाल किया हुआ। एकाध इंग्लिश फिल्म भी टॉप 10 में शामिल है। लेकिन एक ऐसी हिंदी फिल्म है जो इन सभी पर भारी पड़ती दिख रही है और लंबे समय से नंबर 1 पर बनी हुई है।

Usha ShrivasNov 23, 2025 10:39 am IST
1/11

ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में

आज रविवार की छुट्टी वाले दिन नेटफ्लिक्स पर ये फिल्में देख रहे हैं लोग। ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में-

2/11

जॉली LLB 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली LLB 3 थिएटर के बाद हाल में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई है। थिएटर ऑडियंस से मिले-जुले रिव्यू और कलेक्शन के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी काम किया है।

3/11

बाइसन

नेटफ्लिक्स पर बाइसन नाम की एक तमिल फिल्म आई है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें एक्टर ध्रुव विक्रम, पशुपति ने लीड किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी लेखन और डायरेक्शन मारी सेल्वराज ने किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11

डाइनिंग विथ कपूर्स

नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आई है कपूर परिवार पर। राज कपूर के 100 वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए डाइनिंग विथ कपूर्स नाम की इस फिल्म में सभी कपूर्स को दिखाया गया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है।

5/11

डूड

डूड एक तमिल रोमांटिक फिल्म है। थिएटर के बाद हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है और नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन ने लीड किरदार निभाया था।

6/11

होमबाउंड

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कमाल दिखाने वाली ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई है। फिल्म को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 5 ट्रेंड कर रही है।

7/11

तेलुसु कडा

तेलुसु कडा एक तेलुगू रोमांटिक फिल्म है जिसकी कहानी लव ट्रायंगल पर टिकी हुई है। फिल्म में सिद्धू, राशी खन्ना ने अहम किरदार निभाया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11

इडली कडाई

धनुष स्टारर फिल्म इडली कड़ाई एक तमिल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक पिता की इडली की दूकान क को वापस पाने के ऊपर आधारित है। धनुष ने फिल्म में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया है। ये फिल्म नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11

बारामूला

नेटफ्लिक्स पर नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही फिल्म बारामूला ऑडियंस को पसंद आ रही है। इस फिल्म में की कहानी एक पुलिस ऑफिस के बच्चे की किडनैपिंग से जुड़ी है।

10/11

फ्रेंकेंस्टाइन

इस लिस्ट में नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है, ये एक हॉरर और साइंस-फिक्शन पर बेस्ड कहानी है। ये फिल्म नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11

एक चतुर नार

दिव्या खोसला स्टारर फिल्म एक चतुर नार ऑडियंस को पसंद आ रही है। एक ड्रामा फिल्म जिसमें एक महिला चोरी करती है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।