1/11बॉलीवुड में रोमांटिक जॉनर हमेशा से सबसे पसंदीदा और मशहूर रहा है। अगर आप ऐसे इंसान हैं जो हिंदी फिल्मों में दिखाई जाने वाली फैंटेसी और खुशी से आसानी से इंप्रेस हो जाते हैं, तो आज आपको ऐसी फिल्में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप न सिर्फ रोमांस बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे इंप्रेस करें ये भी सीख जाएंगे। हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 रोमांटिक फिल्मों बताने जा रहे हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट-

IMDb रेटिंग: 6.0/10 Netflix की इस लिस्ट में निर्देशक लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार पहले नंबर पर है। इस कॉमेडी, रोमांस ड्रामा मूवी में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, मोनिका चौधरी, हसलीन कौर जैसे कलाकार हैं।

IMDb रेटिंग: 7.0/10 डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस एक्शन, ड्रामा और रोमांस मूवी में शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, निकिता दत्ता, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय लीड रोल में हैं। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

IMDb रेटिंग: 5.8/10 करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ऐ दिल है मुश्किल Netflix पर सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, फवाद खान, लीसा हेडन जैसे कलाकार थे।

IMDb रेटिंग: 6.8/10 अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि Netflix पर कौन सी रोमांटिक-कॉमेडी बॉलीवुड फिल्म सबसे अच्छी रहेगी, तो बिना सोचे-समझे हंसी तो फंसी देख डालिए। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, अदा शर्मा, मनोज जोशी, शरत सक्सेना, नीना कुलकर्णी जैसे शानदार कलाकार हैं।

IMDb रेटिंग: 7.2/10 ये जवानी है दीवानी भी Netflix पर मौजूद है। रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन, कुणाल रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, फारूक शेख जैसे कलाकार हैं। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

IMDb रेटिंग: 7.6/10 अयान मुखर्जी निर्देशित वेक अप सिड एक बिगड़े हुए कॉलेज के लड़के की कहानी है जो एक लड़की, आयशा मुखर्जी से मिलने के बाद एक जिम्मेदार लड़का बन जाता है। यह Netflix पर सबसे पसंदीदा रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इसमें रणबीर कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, सुप्रिया पाठक, अनुपम खेर, राहुल खन्ना, कश्मीरा शाह, नमित दास जैसे कलाकार हैं।

IMDb रेटिंग: 7.4/10 अगर आपने Netflix पर यह शानदार रोम-कॉम बॉलीवुड फिल्म नहीं देखी है, तो क्या आप सच में मूवी लवर हैं? जाने तू… या जाने ना एक प्यारी लव स्टोरी है जो कॉलेज की दोस्ती के बारे में है, जो जितनी दिखती है उससे कहीं ज्यादा है। मूवी इमरान खान, जेनेलिया डिसूजा देशमुख, मंजरी फडनीस, अयाज खान, प्रतीक पाटिल बब्बर, नसीरुद्दीन शाह, सोहेल खान, अरबाज खान जैसे स्टार्स से सजी है।

IMDb रेटिंग: 7.9/10 अगर आप प्यार के साथ-साथ इमोशनल टच भी पसंद करते हैं तो कल हो न हो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। मूवी में प्रीति जी जिंटा, शाहरुख खान, सैफ अली खान, जया बच्चन, रीमा लागू जैसे कलाकार हैं।

IMDb रेटिंग: 7.5/10 अगर आप Netflix पर सबसे अच्छी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों के लिए कोई रिकमेंडेशन ढूंढ रहे हैं, तो कुछ कुछ होता है आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। डायरेक्टर करण जौहर की इस मूवी में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सलमान खान, अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार लीड रोल में हैं।

IMDb रेटिंग: 7.5/10 नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड की सबसे अच्छी रोमांटिक फिल्मों में से एक, हम आपके हैं कौन है। इसमें परिवार के रिश्तों को बखूबी दिखाया गया है। डायरेक्टर सूरज आर. बड़जात्या की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, अनुपम खेर, रीमा लागू, बिंदु देसाई, अजीत वचानी, सतीश शाह, हिमानी शिवपुरी, दिलीप जोशी जैसे कलाकार थे।
