
नेटफ्लिक्स पर जो धुरंधर भारत में ट्रेंड होने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर थी, वो अब दूसरे नंबर पर है। जानें किस साउथ की फिल्म ने रणवीर सिंब की फिल्म को पछाड़ाय़

2/11अंगना ओके राजू इंडियन तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्महै जिसे मारी ने डायरेक्टकिया है। वहीं सूर्यदेवरा नागा वामसि ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है।

3/11दूसरे नंबर पर है फिल्म धुरंधर 2 रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त की है। इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचाया हुआ है।

4/11तीसरे नंबर पर फिल्म टीटीटी थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल है। यह तमिल फिल्म है जो पॉलिटिकस पर आधारित है। यह फिल्म भी हाल ही में नेटफ्लिक्स में आई है।

5/11इसके बाद है तेरे इश्क में। इसकी स्टोरी को भी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेन्डिंग इंडिया की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

6/11पांचवें नंबर पर है फिल्म वध जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं। दरअसल, वध 2 हाल ही में रिलीज हुई है जिस वजह से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

7/11छठे नंबर पर है बचना ए हसीनो फिल्म। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मनिषा लाम्बा लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ऐड हुई है।

8/117वें नंबर पर है फिल्म हक जिसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। जबसे यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है तबसे इसने टॉप 10 ट्रेंडिंग में अपनी जगह बनाई हुई है।

9/11इसके बाद आती है मर्दानी 2 जो आठवें नंबर पर है। मर्दानी 3 की रिलीज के बाद से नेटफ्लिक्स पर दर्शक मर्दानी 2 और मर्दानी को देख रहे हैं।

10/11नौवें नंबर पर है फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी भी हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी पसंद किया गया है।

11/1110वें नंबर पर कोरियन फिल्म है इवन इफ दिल लव डिसअपीयर्स टुनाइट। इस फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया है।
