
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो अगर आप भी इस उलझन में हैं कि इस वीकेंड क्या देखा जाएगा, तो इनमें से कोई आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ओटीटी जायंट पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट।

2/7नेटफ्लिक्स पर 31 मई को रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक भौतिक विज्ञानी और उनकी पत्नी की कहानी है। उनकी बढ़ती बीमारी और बढ़ती शोहरत के बीच उनकी निजी जिंदगी खतरे में है। काम और निजी जिंदगी के बीच विज्ञान की मदद लेकर संतुलन बिठाने की कोशिश करता यह फिजिसिस्ट आपको एक अलग सफर पर ले जाएगा।

3/7आप इसे 29 मई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। कहानी 1970 में ब्राजील की नेशनल टीम की है जो बहुत बड़े सपनों के साथ मैदान में उतरी है। इरादा है एक बार नहीं, बल्कि तीन बार लगातार वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाना।

4/7दुनिया के सबसे महान टेनिस खिलाड़ी पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 29 मई को रिलीज होगी। अगर आप भी राफेल फैन रहे हैं, तो आपको इस सीरीज में बहुत कुछ नया सीखने और जानने को मिलेगा। कई अनदेखी क्लिप्स भी हैं।

5/7सस्पेंस थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह एक अच्छा विकल्प रहेगा। यह 28 मई को रिलीज होगी। कहानी ब्योर्न नाम के शख्स की है, जो झगड़ में पड़ना नहीं चाहता, लेकिन हालात और मजबूरी उसे बार-बार इस दलदल में खींच लाती हैं।

6/7बीते दमदार सीजन्स के बाद अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आ गया है। कहानी है कुछ दोस्तों की जो एक बार फिर से मिलने का प्लान बनाते हैं। लेकिन वो कैसे अपनी-अपनी जिंदगियों में अलग-अलग तरह की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, यह उन्हें आगे भी जुड़े रहने और एक दूसरे की मदद करने की वजह देगा।

7/727 मई को रिलीज होने जा रही 'अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर' (A Good Girl's Guide to Murder) कहानी है एक ऐसी लड़की की, जो एक अच्छी लड़की से जासूस बन गई। यहां से उसकी जिंदगी बिलकुल बदल जाने वाली है।
