
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। लेकिन सवाल यह है कि इनमें से आपके लिए कौन सी बेस्ट रहेगी? तो चलिए जानते हैं कि ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज लेकर आने वाला है।

2/8यह 'सिंटोनिया' यूनिवर्स की कहानी को आगे बढ़ाती है। जहां नैन्डो अपनी फैमिली लाइफ और क्राइम की दुनिया के बीच फंसा हुआ है। नेटफ्लिक्स पर यह 12 अगस्त को रिलीज होगी।

3/8यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त को रिलीज होगी। बात कहानी की करें तो इसमें एक औरत बच्चा पैदा करने की जिद और सामाजिक दबाव में आकर अपनी झूठी प्रेगनेंसी का नाटक करती है। आगे चलकर वह अपने ही झूठ में इतनी उलझ जाती है कि उसे क्राइम का सहारा बनना पड़ता है।

4/8ओटीटी पर यह 13 अगस्त को रिलीज होगी। कहानी विद्रोही सोच वाली सिबिला की है, जो शादी बचाने की बजाय एक राइटर के तौर पर करियर बनाना चाहती है। लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक नए शख्स की उसकी जिंदगी में एंट्री होती है।

5/8यह एक टीवी राइटर की कहानी है, जिसने अपनी बिखरी हुई ज़िंदगी को बड़ी मुश्किल से समेटा है। लेकिन 27 साल बाद उसकी अलग हो चुकी मां एक ऐसे राज के साथ लौटती है, जो सब कुछ बदल देगा। यह नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त को रिलीज होगी।

6/8यह नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को रिलीज होगी। इस ड्रामा-कॉमेडी में सोफी अपने हाई स्कूल म्यूजिकल में लीड रोल मिलने के बाद चमकने को तैयार है। लेकिन अचानक उसके घर में चल रहे फैमिली ड्रामा स्टेज के ड्रामे से भी ज्यादा बड़े हो जाते हैं।

7/8यह भी 14 अगस्त को रिलीज होगी। कहानी 2 पक्के दोस्तों की है, जो साथ काम करते हैं और दुनिया घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि उनकी इस पक्की दोस्ती में मोड़ तब आता है जब एक की जिंदगी में एक लड़की आ जाती है और सब बदलने लगता है।

8/8अगर कुछ सस्पेंस थ्रिलर देखना चाहते हैं तो द शैलोज देखिए। यह 15 अगस्त को रिलीज होगी। कहानी एक यंग सर्फर की है, जिस पर एक विशाल शार्क हमला कर देती है। इसके बाद वह किनारे से कुछ ही दूरी पर मौजूद चट्टान पर फंस जाती है।
