Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर आने वाली है एंटरटेनमेंट की आंधी, मिस मत करना ये अपकमिंग 7 धमाकेदार फिल्में

नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एंटरटेनमेंट की आंधी, मिस मत करना ये अपकमिंग 7 धमाकेदार फिल्में

Netflix this week releases: नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो खुश हो जाइए। क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी जायंट आपके लिए ला रहा है, एक-दो नहीं बल्कि कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज।

Puneet ParasharDec 07, 2025 10:22 am IST
1/8

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Netflix upcoming movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते खुलने वाला है एंटरटेनमेंट का खजाना। एक-दो नहीं बल्कि कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी जिन्हें आप हिंदी में भी घर बैठे एन्जॉय कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनकी रिलीज डेट और इनमें से कौन सी वालीं आपके लिए उपयुक्त हैं।

2/8

बेबीलोन

कहानी एक न्यूकमर एक्ट्रेस और नए-नए फिल्ममेकर की है जो 90 के दशक में हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐयाशी के इस दौर में जहां हर कोई एक दूसरे का फायदा उठाना चाहता है, ऐसे में कैसे दोनों कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ पाएंगे? (रिलीज डेट - 7 दिसंबर)

3/8

द एक्सीडेंट

पहला सीजन दमदार रहा था और अब इस कमाल की वेब सीरीज का दूसरा सीजन आ चुका है। सालभर बाद भी सवाल वही है, क्या इस परिवार को उनकी तकलीफों और झकझोर देने वाले राजों से पर्दाफाश होने के बाद बदला चाहिए या फिर सुकून? (रिलीज डेट - 10 दिसंबर)

4/8

द फेकनैपिंग

किडनैपिंग सुना होगा, लेकिन यह फेकनैपिंग क्या है? एक बाप-बेटे जो कि कर्ज में डूबे हुए हैं, वो एक कमाल का प्लान बनाते हैं। बेटा अपने ही बाप को किडनैप किए जाने का ढोंग रचता है। लेकिन क्या उनका यह प्लान कामयाब होगा? (रिलीज डेट - 11 दिसंबर)

5/8

मैन वर्जेस बेबी

ट्रेवर फिर एक बार वापस आ गया है। लेकिन इस बार उसका हाउसकीपिंग का तजुर्बा कैसा रहेगा? जानने के लिए देखिए 11 दिसंबर को रिलीज होने जा रही यह दमदार कॉमेडी फिल्म मैन वर्जेस बेबी।

6/8

द टाउन

यह फिल्म भी 11 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। पैसों की तंगी से जूझ रहे दोस्तों के एक ग्रुप के रिश्तों की परीक्षा तब होती है जब उन्हें अपने शहर में चोरी के पैसों से भरे चार बैग मिलते हैं।

7/8

हैड आई नॉट सीन द सन

एक्शन, सस्पेंस और रोमांस। ये तीनों एंगल जब किसी कहानी में एक साथ हों तब उसके फ्लॉप होने का चांस बहुत कम होता है। यही वजह है कि इस सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। अब 11 दिसंबर को इसका दूसरा सीजन आने वाला है।

8/8

सिटी ऑफ शैडोज

अगर मिस्ट्री फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। बार्सिलोना की एक मशहूर इमारत पर जब एक पूरी तरह जली हुई डेड बॉडी मिलती है, तो अब डिटेक्टिव्स का काम है कातिल को ढूंढना, लेकिन साथ ही यह शक भी है कि कहीं वो सीरियल किलर तो नहीं। (रिलीज डेट - 12 दिसंबर)