
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। लिस्ट में एक सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी है जो आपके होश उड़ा देगी। तो चलिए जानते हैं इन 7 दमदार फिल्मों और सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते आपके लिए बेस्ट चॉइज साबित हो सकती हैं।

2/7नेटफ्लिक्स पर 10 जून को रिलीज होने जा रही इस सीरीज की कहानी एक खुशहाल शहर की है, जहां हड़कंप मच जाता है जब एक छोटा बच्चा अचानक गायब हो जाता है। केस खुलेगा तो कई पुराने और शॉकिंग राज इससे जुड़ने शुरू हो जाएंगे।

3/7यह रियलिटी टीवी शो भी 10 जून को रिलीज होगा। पिछली बार जो चैलेंज अलास्का की बर्फीली वादियों में खेला गया था, वही अब पनामा के खतरनाक जंगलों में जा पहुंचा है। जीतने वाले को मिलेगा 1 मिलियन डॉलर (8.3 करोड़ रुपये) का ईनाम।

4/7दमदार पिछले चार सीजन्स के बाद यह पॉपुलर क्राइम ड्रामा शो लौट आया है। रोजारियो और एल एंजेल जब अपनी जिंदगी की नए सिरे से शुरुआत करते हैं। लेकिन इस बार जंग पहले से कहीं भयानक होगी, क्योंकि दुश्मनों की कमान खुद उसके अपने ही खून के हाथों में है। रिलीज डेट 10 जून रहेगी।

5/7यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है जो 11 जून को रिलीज होगी। जिसमें एक यंग और ईमानदार लॉयर को एक ऐसे खूंखार जुर्म में फंसा दिया जाता है, जो उसने किया ही नहीं। बचने का जब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचता, तो वह अपनी जिंदगी को एक बेहद खड़ूस वकील के हाथों में सौंप देता है।

6/7नेटफ्लिक्स पर यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। एक अमीर परिवार की लड़की को एक सूअर पकड़ने वाले से प्यार हो जाता है। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का नाटक करती है और बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती है। लेकिन पीछे छिपा है एक भयानक राज जो बाद में सामने आएगा।

7/7परिवार और रिश्तों के बीच की उलझन और इसी बीच चल रहे जिंदगी-मौत के खेल पर आधारित इस शो का पिछला सीजन सुपरहिट रहा था। अब दूसरा सीजन लौट आया है और इस बार चुनौतियां पहले कहीं ज्यादा है।
