
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो अगर आप भी अपने लिए डेली की एंटरटेनमेंट डोज तलाश रहे हैं, तो चलिए इसी बात पर जान लेते हैं इन अपकमिंग हिंदी रिलीज के बारे में जो आपके लिए बेस्ट चॉइज साबित हो सकती हैं।

2/7एरिजोना के कैदी सुधार गृह में एक शेरिफ ऐसा प्रयोग करता है जो काफी भयानक साबित हो सकता है। आंखें खोल देने वाले इस रियलिटी शो का दूसरा सीजन 7 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।

3/7एक टीचर वक्त में पीछे जाकर एक हत्याकांड को रोकने की कोशिश करता है। लेकिन उसके होश उड़ जाते हैं जब उसे पता चलता है कि वक्त के साथ छेड़छाड़ का और भी भयानक होता है। स्टीफेन किंग के नॉवल पर आधारित यह वेब सीरीज 7 जनवरी को रिलीज होगी।

4/7कहानी दो अलग हो चुके पति-पत्नी की है जिनमें से एक पुलिस ऑफिसर है और दूसरा न्यूज रिपोर्टर। एक मर्डर केस को सुलझाने के लिए दोनों आपस में कंपीट करते हैं। ट्विस्ट यह है कि दोनों को लगता है कि उनमें से दूसरा ही हत्यारा है। रिलीज डेट- 8 जनवरी।

5/7चार दोस्त एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां कोई बंधन और पाबंदियां ना हों। चारों की अपनी चुनौतियां हैं, और वो ऐसा कर क्यों रहे हैं? कहानी काफी मजेदार है। रिलीज डेट 9 जनवरी रहेगी।

6/7पॉपी एक खुले विचारों वाली लड़की है, वहीं एलेक्स को चीजें प्लान्ड तरीके से करना पसंद है। कई सालों तक गर्मियों की छुट्टियां साथ बिताने के बाद विपरीत स्वभाव वाले ये दोनों दोस्त सोच रहे हैं कि क्या वो लाइफ पार्टनर बन सकते हैं? रिलीज डेट 9 जनवरी रहेगी।

7/7कहानी एक क्रिमिनल की है जो एक ही वक्त में कई अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहा है। वो एक फैमिली मैन है, एक सीरियल किलर और जॉब भी करता है। यह कमाल की कहानी भी 9 जनवरी को ही रिलीज होगी।
