एक्शन से लेकर थ्रिलर तक सब कुछ मिलेगा, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आई एंटरटेनमेंट की बहार

ओटीटी जायंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते मनोरंजन की बहार आने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

Puneet ParasharApr 28, 2026 04:51 pm IST
1/7

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस महीने का आखिरी हफ्ता आपके लिए कैसा रहने वाला है? चलिए जानते हैं। इस हफ्ते ओटीटी जायंट प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन इनमें से आपकी पसंद के मुताबिक आपके लिए कौन सी बेस्ट रहेगी? चलिए इस लिस्ट के जरिए जानते हैं।

2/7

एपैक्स - रिलीज हो चुकी है

अगर आज ही सस्पेंस थ्रिलर से लबरेज कुछ देखना चाहते हैं तो आपको एपैक्स देखनी चाहिए। अपने पति की मौत के बाद ट्रॉमा से उबरने क लिए एक औरत जंगल में अकेले वक्त बिताने चली जाती है, लेकिन यह ट्रैकिंग उसके लिए कितनी भयानक होने वाली है, इसका उसे अंदाजा नहीं है। रोमांच का सफर तब शुरू होता है जब एक साइको उसके पीछे पड़ जाता है।

3/7

शुड आई मैरी अ मर्डरर - 29 अप्रैल

कई बार सच्चाई कल्पना से भी ज्यादा अजीब हो जाती है। यह कुछ ऐसी ही कहानी है जिसमें एक औरत अपने पति के खिलाफ हत्या के सबूत जुटाने के दौरान उसके साथ शादी का रिश्ता भी निभाती रहती है।

4/7

जेम्मेपल एजेंडा - 29 अप्रैल

कहानी फ्रांस में रहने वाली बेरोजगार एग्नेटा की है जो मजबूरी में आया की नौकरी कनने लगती है। लेकिन बाद में यही नौकरी उसे खुद को पहचानने और उसकी सोच बदलने का जरिया साबित होती है।

5/7

मैन ऑन फायर - 30 अप्रैल

कहानी PTSD से जूझ रहे एक एक्स आर्मी पर्सन की है जो खुद को सुधारने की कोशिश करता है। लेकिन हालात उसे एक बार फिर लड़ाई और मारधाड़ की आग में झोंक देते हैं। एक्शन और फाइट मूवीज पसंद हैं तो यह विकल्प आपके लिए है।

6/7

स्ट्रेट टू हेल - रिलीज हो चुकी है

यह असल में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। जापान की मशहूर ज्योतिष काज़ुको होसोकी के जीवन पर आधारित यह सीरीज आपके दिमाग के दरवाजे खोल देगी। कहानी उनके घोटालों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के दावों की सच्चाई दिखाती है।

7/7

सुपरनोवा स्ट्राइकर - रिलीज हो चुकी है

अगर खेलकूद के शौकीन हैं और उसी में रोमांच पसंद करते हैं तो सुपरनोवा स्ट्राइकर देख डालिए। एक ही रिंग में खेल की दुनिया की कई मशहूर हस्तियों और इन्फ्लुएंसर्स को आपस में भिड़ते देखना आपको रोमांच से भर देगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनएक्शन से लेकर थ्रिलर तक सब कुछ मिलेगा, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आई एंटरटेनमेंट की बहार