
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी बेस्ट चॉइस होगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जान लीजिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली टॉप 7 फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट और इनकी कहानियां, ताकि इस वीकेंड फिल्मों की तलाश में नहीं बल्कि फिल्में देखते हुए बीते।

2/821 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म अनचोजेन (Unchosen) एक सस्पेंस थ्रिलर है। यह एक ऐसी युवा मां की कहानी है जो एक सीक्रेट कल्ट में रहती है। एक अजनबी से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में एकतरफा प्यार और कई काले राज खुलते हैं।

3/8यह सच्ची घटना पर बनी एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो 21 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कहानी एक हॉर्स ट्रेनर और उसकी स्टूडेंट के बीच की लड़ाई की है, जो खूनी खेल में बदल जाती है।

4/8यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी इसी हफ्ते रिलीज होगी। यह फिल्म स्टार लैनी विल्सन की पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी को दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपने स्ट्रगल को पार करके सक्सेस हासिल की।

5/822 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा यह कोई बोरिंग शो नहीं है, बल्कि इसमें हंसी-मजाक के साथ गार्डनिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

6/8फिल्म 'फ्लन्क्ड' नेटफ्लिक्स पर 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें गणित के एक जीनियस को जेल जाने से बचने के लिए अंडरकवर टीचर बनना पड़ता है। लेकिन वह खुद छोटी-मोटी चोरियों का हिस्सा रहा है और उसका मिशन एक बड़े क्रिमिनल के बच्चे को पहचानना है।

7/8स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'रनिंग पॉइंट' का दूसरा सीजन 23 अप्रैल को आ रहा है। इस कहानी में खेल के मैदान के साथ-साथ ऑफिस की राजनीति को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है।

8/8स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'रनिंग पॉइंट' का दूसरा सीजन 23 अप्रैल को आ रहा है। इस कहानी में खेल के मैदान के साथ-साथ ऑफिस की राजनीति को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है।
