1/8Netflix this week Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं? इस सवाल का जवाब यूजर्स हर हफ्ते जानना चाहते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आपका पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आपके दिवाली वीक को स्पेशल बनाने के लिए लाने वाला है।

कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो आपको अंदर तक कचोटती हैं। ऐसी ही कहानी है 'हू किल्ड द मॉन्ट्रियल एक्सपोज'? कनाडा की पहली मेजर लीग बेसबॉल टीम मॉन्ट्रियल एक्सपोज के पतन की जांच करती यह कहानी आपके होश उड़ा देगी। जानिए कि इसके लिए आखिरकार कौन जिम्मेदार था। रिलीज डेट - 21 अक्टूबर।

कहानी साल 1968 की है जब कुछ ऑफिसर एक सीरियल किलर की तलाश में लगे हैं। यह हैवान कपल्स को निशाना बनाता है और इटली के इस राक्षस की वजह से दहशत फैल गई थी। रिलीज डेट - 22 अक्टूबर।

अगर खून खराबा और एक्शन देखना पसंद है तो यह वेब सीरीज आपके लिए है। यह सच्ची कहानी है जॉन स्टैनफा और जॉय मर्लिनो नाम के गिरोहों के बीच गैंगवॉर की। जिसके चलते फिलाडेल्फिया को बहुत कुछ झेलना पड़ा। रिलीज डेट - 22 अक्टूबर।

ये भयानक कहानी आपको रोमांच से भर देगी और शर्तिया इसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। एक गांव में एक ऐसी दवा मिल गई है जिसकी वजह से मुर्दों को भी जिंदा किया जा सकता है। लेकिन यह उस गांव वालों के लिए वरदान साबित होगी या श्राप? यही कहानी है। रिलीज डेट - 23 अक्टूबर।

इस वेब सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था, अब कहानी आगे बढ़ेगी क्योंकि नोआ और जोआन के रोमांस में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है। रिलीज डेट - 23 अक्टूबर।

जब USA पर एक भी मिसाइल दाग दी जाती है, तो यह तय करने की होड़ मच हो जाती है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और इसका जवाब कैसे दिया जाए। यह कहानी आपको रोमांच से भर देगी। रिलीज डेट - 24 अक्टूबर।

कहानी है एक दुखी व्यापारी की जिसने अपराध की जिंदगी को पीछे छोड़ दिया है, वो अपने कर्ज चुकाने के लिए एक आखिरी नौकरी करता है। लेकिन क्या उसका अतीत उसका पीछा छोड़ेगा? रिलीज डेट - 24 अक्टूबर।
