
अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो यह हफ्ता आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते इस ओटीटी जायंट पर ढेरों नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी बेस्ट चॉइस रहेगी? चलिए जानते हैं।

2/8रोमांटिक वेब सीरीज तो बहुत देखी होंगी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर 18 जुलाई को रिलीज हो रही इस सीरीज में हॉरर ट्विस्ट भी है। कहानी एक रईस परिवार के वारिस और उसकी लॉयर की है। दोनों को पता चलता है कि उनके एक दूसरे को छूते ही कुछ जादुई घटित होता है। वो भूतों को देख पाते हैं। दोनों मिलकर कुछ पुराने अनसुलझे मामलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

3/8जॉन सिना ने कई दशकों तक WWE के जरिए लोगों का मनोरंजन किया है। उनकी विदाई ने लोगों की आंखें नम कर दी थीं। लेकिन उनके फाइनल मैच वाले दिन पर्दे के पीछे क्या-क्या हुआ? ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह पूरा रियल लाइफ ड्रामा आप 21 जुलाई से देख पाएंगे।

4/822 जुलाई को रिलीज होने जा रही यह कहानी कैलिफोर्निया के आलीशान इलाके में रहने वाली एक युवा महिला की कहानी है। इस औरत को एक खौफनाक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। धीरे-धीरे एक बहुत बड़ा स्कैंडल खुलता है और फिर यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि असली विलेन कौन है और पीड़ित कौन।

5/8अगर एक्शन और रोमांच से लबरेज कुछ देखना है तो यह फिल्म आपको बिलकुल मिस नहीं करनी चाहिए। नेटफ्लिक्स पर 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी रिटायरमेंट की कगार पर खड़े एक ऐसे सीनियर ऑफिसर की है, जो अचानक उसकी यूनिट पर हमला हो जाने के बाद एक खतरनाक मिशन को लीड करता है।

6/8अपनी पुरानी गलतियों और जख्मों को भरने की कोशिश में एक पुराना रिकवरी एजेंट वापस इसी दुनिया में कदम रखता है। उसकी कोशिश है कि किसी तरह मासूम लोगों को इस चंगुल में फंसने से बचाया जा सके। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

7/8अगर कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो 24 जुलाई को रिलीज हो रही यह फिल्म देखिए। कहानी एक 40 वर्षीय एग्जिक्यूटिव की है, जो अपने डूबते करियर को बचाने की कोशिश कर रहा है। वह गलती के युवाओं के एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है और फिर उनके साथ एक अजीबोगरीब बैचलर्स पार्टी का हिस्सा बनता है।

8/8नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई को रिलीज हो रही यह फिल्म एक नकाबपोश कातिल की कहानी है। यह मर्डरर डरावनी फिल्मों में दिखाई गई चीजों से प्रेरित है। वह एक टीनेजर और उसके दोस्तों को डराकर उनका शिकार करना शुरू कर देता है।
