
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं? इनकी कहानी क्या होगी और ये कितनी तारीख को रिलीज होंगी? साथ ही इनमें से आपके लिए कौन सी छुट्टी का दिन आराम से बिताने के लिए बेस्ट रहेगी? चलिए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

2/7अगर आपको ट्रेजर हन्ट वाली कहानियां पसंद हैं तो यह सीरीज आपको पसंद आएगी। कहानी तीन गुटों की है जिनमें सोने के खजाने को पाने के लिए भयंकर लड़ाई चल रही है।

3/7अगर आपको मनी हाइस्ट जैसी फिल्में और वेब सीरीज पसंद आती हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। कहानी एक एक्स माफिया की है जो एक अपार्टमेंट में मौजूद बहुत सारे पैसों को चुराने के लिए एक वकील के साथ हाथ मिलाता है।

4/7कुछ यूनिक और फैमिली फ्रेंडली देखना चाहते हैं तो यह देखिए, कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे स्कूल से फैमिली हिस्ट्री पर एक प्रोजेक्ट मिला है। अब इस प्रोजेक्ट के बहाने वह अपने पिता के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रहा है।

5/7कुछ लोग इंसानियत की बात करते हैं लेकिन कुछ इसे असल में जमीन पर चरितार्थ करना चाहते हैं। कहानी कुछ ऐसे लड़कों की है जो भूमध्यसागर के बीच कुछ रिफ्यूजियों की जान बचाने के लिए निकल पड़े हैं।

6/7यह सीरीज बच्चों के साथ देखने के लिहाज से नहीं है। कहानी एक ऐसी शादीशुदा औरत की है, जो अपनी बेटी के स्विमिंग कोच के साथ अफेयर कर लेती है। दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज आ जाते हैं, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह रोमांस एक खूनी खेल में बदलने लगता है।

7/7मौत से पहले लूसी नाम की लड़की अपनी बहन के लिए एक अजीब सा गेम तैयार करती है। यह खेल लूसी की बहन ग्रेटा को उसकी बहन की आत्मा की खोज की तलाश पर ले जाएगा।
