Netflix this Week: नेटफ्लिक्स ने तो बदल दिया खेल, वैलेंटाइन वीक में आएंगी ये फिल्में

Netflix this week release: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं? मौका वैलेंटाइन वीक का है, लेकिन नेटफ्लिक्स पर बहुत रोमांटिक कॉन्टेंट लाने की बजाए कुछ डिफरेंट और यूनिक पेश करने की कोशिश की है।

Puneet ParasharFeb 07, 2026 10:51 am IST
1/8

नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं ये फिल्में-सीरीज

वैलेंटाइन वीक है और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस हफ्ते कुछ रोमांटिक लाने की बजाए मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों पर ही जोर दिया है। हालांकि कुछ सॉफ्ट फिल्में भी रिलीज होंगी। तो अगर आप भी घर बैठे बिन्ज वॉच करने के लिए कुछ नया कॉन्टेंट तलाश रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते नया क्या है।

2/8

इन द मड

ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर 13 फरवरी को रिलीज होगी कुछ ऐसी दोस्तों की कहानी जो एक ही जेल में साथ रहती हैं। लेकिन उनके खूंखार इरादों और प्लानिंग ऐसी है कि पूरे जेल प्रशासन के होश फाख्ता होने वाले हैं। कहानी तब और भी दिलचस्प हो जाती है जब पता चलता है कि अब हर किसी की अपनी लड़ाई रह गई है।

3/8

द म्यूजियम ऑफ इनोसेंस

नेटफ्लिक्स पर 13 फरवरी को ही रिलीज होने वाली है एक नॉवल पर आधारित यह फिल्म जो आपको 1970 के दौर में ले चलेगी। कहानी इस्तानबुल के रहने वाले एक ऐसे शख्स की है जो एक लड़की के प्यार में इस कदर पागल है कि पूरी जिंदगी उसके लिए दीवानेपन में बर्बाद करने जा रहा है।

4/8

अ फादर्स मिरैकल

कैसा लगता है जब आपको उस गुनाह की सजा दी जाए जो आपने किया भी नहीं है? नेटफ्लिक्स पर 13 फरवरी से आप देख सकेंगे एक ऐसे पिता की कहानी, जिसे उस जुर्म के लिए जेल में डाल दिया गया जो उसने किया भी नहीं था, अपने छोटी बेटी को अकेला छोड़कर उसे जेल जाना पड़ता है और इस दौरान वो खुद को निर्दोष साबित करने की लड़ाई लड़ता है, ताकि अपनी बेटी के पास वापस लौट सके।

5/8

मिलियन फॉलोअर डिटेक्टिव

सोशल मीडिया की दीवानगी वालों के लिए यह कहानी काफी इंगेजिंग हो सकती है। एक डिटेक्टिव को 'बाबा द विच' नाम के टैरोट कार्ड रीडर का पर्दाफाश करना है जो कई इन्फ्लुएंसर्स की मौत की बिलकुल ठीक भविष्यवाणी कर चुका है। आखिर माजरा क्या है? रिलीज डेट- 12 फरवरी रहने वाली है।

6/8

स्टेट ऑफ फियर

कहानी एक ऐसे वकील की है जिसके अंडरवर्ल्ड के साथ कॉन्टैक्ट हैं, लेकिन जब उसकी भतीजी किडनैप हो जाती है तो उसे पुलिस के साथ हाथ मिलाना पड़ता है। ताकि अपनी भतीजी को बचा सके, बदले में उसे क्राइम की दुनिया के कुछ ऐसे राजों से पर्दा उठाना होगा जो बहुत कुछ बदल सकते हैं। इस कमाल की सीरीज की रिलीज डेट 11 फरवरी रहने वाली है।

7/8

लीड चिल्ड्रेन

नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को रिलीज होगी लीड चिल्ड्रेन नाम की कहानी। जब एक यंग डॉक्टर को पता चलता है कि कुछ बच्चे एक घातक पौधे के इर्द-गिर्द जिंदगी बिता रहे हैं, तो वह अपनी जान और करियर दाव पर लगा देता है, ताकि उन्हें बचा सके।

8/8

कोहरा

अगर आपको कोहरा का पहला सीजन पसंद आया था तो बधाई हो, क्योंकि नेटफ्लिक्स इस सीरीज का दूसरा सीजन 11 फरवरी को लेकर आने जा रहा है। एक मर्डर केस की कहानी इस कदर उलझ चुकी है कि सुलझाना मुश्किल होता जा रहा है, साथ ही इसको सुलझाने के दौरान एक परिवार से जुड़े भयानक राज खुलने शुरू हो गए हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix this Week: नेटफ्लिक्स ने तो बदल दिया खेल, वैलेंटाइन वीक में आएंगी ये फिल्में