
Netflix this week releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। लेकिन लिस्ट में एक ऐसा भी नाम है, जो आपको रोमांच से भर देगा। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहीं टॉप 5 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट।

2/6स्टीफन किंग की कहानियों पर आधारित इस हॉरर वेब सीरीज का पहला और दूसरा सीजन एक साथ रिलीज होगा। कहानी है एक काल्पनिक शहर कैसल रॉक में और उनके किरदारों के साथ होने वाली कुछ भयानक घटनाओं की। (रिलीज डेट- 16 दिसंबर)

3/6इधर जिमेना अपनी कंपनी को बचाने के लिए स्ट्रगल कर रही है, और उधर गैब्रियल घर में मैनी का काम संभालता है। दोनों के रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। क्या उनका प्यार जीत पाएगा, या यह उनके रिश्ते का अंत है? (रिलीज डेट- 17 दिसंबर)

4/6कम्यूनिटी सर्विस के लिए तैनात एक मनोविश्लेषक बेवफाई के बाद टूट चुके एक पुलिस ऑफिसर की मदद करता है। साथ मिलकर वो एक ऐसे केस का सामना करते हैं जो दोनों को ही जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद करेगा। (रिलीज डेट- 19 दिसंबर)

5/6एक भयानक बाढ़ जिसमें पूरा शहर डूब गया है। लेकिन एक यंग रिसर्चर और उसका बेटा किसी तरह बच निकलते हैं। लेकिन क्या इंसानियत बच पाएगी। (रिलीज डेट- 19 दिसंबर)

6/6साल 1999 में मोनाको में हुई एक रहस्यमयी घटना। दुनिया के कुछ सबसे अमीरों में से एक मर्द की उसके पेंटहाउस में मौत हो जाती है। यह कहानी है एक बिलियनियर बैंकर एडमॉन्ड सफारा की रहस्यमयी परिस्थियों में हुई मौत की। (रिलीज डेट- 17 दिसंबर)
