नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, कहीं 5.8 IMDb रेटिंग देख आपने भी तो नहीं कर दी मिस?

नेटफ्लिक्स के इतिहास में अक्सर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का बोलबाला रहता है, लेकिन नॉर्वे की एक फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। हालांकि, इसकी आईएमडीबी रेटिंग बहुत कम है।

Vartika TolaniMar 11, 2026 04:07 pm IST
1/7

नेटफ्लिक्स मूवी

'ट्रोल' (2022) नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। यही कारण है कि बहुत सारे लोगों ने ये फिल्म नहीं देखी है। आइए आपको इस फिल्म की खूबियां और खामियां बताते हैं।

2/7

10.3 करोड़ व्यूज

ये नॉर्वेजियन मॉन्स्टर फिल्म है जो नॉर्वे की लोककथाओं पर आधारित है। रिलीज के पहले 91 दिनों में फिल्म को करीब 103 मिलियन यानी 10.3 करोड़ व्यूज मिले। यही वजह है कि ये नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

3/7

93 देशों की टॉप-10 लिस्ट

जब साल 2022 में ये फिल्म रिलीज हुई थी तब ये फिल्म दुनिया के 93 देशों में टॉप-10 में ट्रेंड कर रही थी।

4/7

फिल्म का VFX

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका VFX और विजुअल स्केल है। फिल्म का बजट कम था, लेकिन फिर फिल्म का हर एक सीन्स इम्प्रेसिव है।

5/7

खामियां

कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि इस फिल्म कहानी बहुत अलग या नई नहीं है। इसकी कहानी गॉडज़िला और किंग कांग जैसी क्लासिक मॉन्स्टर फिल्मों से मिलती-जुलती है।

6/7

सीजन 2

फिल्म की सफलता को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने इसका सीक्वल 'ट्रोल 2' भी रिलीज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए पूरी ट्रोल ट्राएलॉजी बनाने पर काम चल रहा है।

7/7

90% रेटिंग

दिलचस्प बात ये है कि जहां आईएमडीबी ने 'ट्रोल' को 5.8 रेटिंग दी है। वहीं रोटन टोमैटोज ने इसे 90% रेटिंग दी है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, कहीं 5.8 IMDb रेटिंग देख आपने भी तो नहीं कर दी मिस?