नेटफ्लिक्स की ये 7 साइंस फिक्शन सीरीज हैं मस्ट वॉच, 7.3 से कम नहीं किसी की भी IMDb रेटिंग

Must Watch Science Fiction: स्ट्रेंजर थिंग्स का फिनाले सीजन अगर आप खत्म कर चुके हैं और सोच रहे हैं कि अब कौन सा शो देखा जाए तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ ऐसे साइंस फिक्शन शोज के बारे में बता रहे हैं जो आपको जरूर देखने चाहिए। 

Harshita PandeyJan 07, 2026 05:30 pm IST
1/8

साइंस फिक्शन शोज

नेटफ्लिक्स के मोस्ट पॉपुलर साइंस फिक्शन शो स्ट्रेंजर थिंग्स का फिनाले सीजन रिलीज हो चुका है। अगर आपने ये सीजन देख लिया है और सोच रहे हैं कि अब और क्या देख सकते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 7 ऐसे साइंस फिक्शन शोज के बारे में बता रहे हैं जो मस्ट वॉच है। अगर आपने ये शोज अभी तक नहीं देखे हैं तो जरूर देखिए।

2/8

डार्क

डार्क एक जर्मन साइंस फिक्शन ड्रामा है। इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। आईएमडीबी की मानें तो इस सीरीज को 8 अवॉर्ड्स मिले हैं। वहीं, सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

3/8

एलिस इन बोर्डरलैंड

एलिस इन बोर्डरलैंड एक जपानी साइबर थ्रिलर डिस्टोपियन साइंस फिक्शन है। इस सीरीज के तीन सीजन है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो रेटिंग 7.8 है।

4/8

द अम्ब्रेला एकेडमी

लिस्ट में तीसरे नंबर पर द अम्ब्रेला एकेडमी है। यह एक अमेरिकन सुपरहीरो वाली कॉमेडी टाइम ट्रेवल वाली सीरीज है। सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। वहीं, सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

5/8

ऑल ऑफ अस आर डेड

लिस्ट में चौथे नंबर पर कोरियन हॉरर सीरीज ऑल ऑफ अस आर डेड है। यह सीरीज एक जॉम्बी हॉरर सीरीज है। सीरीज का केवल 1 सीजन है। ऑल ऑफ अस आर डेड की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

6/8

आइ एम नॉट ओके विद दिस

लिस्ट में 5वें नंबर पर अमेरिकन ब्लैक कॉमेडी सुपरनेचुरल ड्रामा सीरीज आइ एम नॉट ओके विद दिस है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। सीरीज का केवल एक ही सीजन है।

7/8

डेड बॉय डिटेक्टिव्स

इस लिस्ट में अमेरिकन सुपरनेचुरल हॉरर सीरीज डेड बॉय डिटेक्टिव्स भी शामिल है।सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। सीरीज का केवल एक सीजन ही आया है।

8/8

आर्काइव 81

8 एपिसोड वाली अमेरिकन सुपरनेचुरल हॉरर सीरीज आर्काइव 81 भी इस लिस्ट में शामिल है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स की ये 7 साइंस फिक्शन सीरीज हैं मस्ट वॉच, 7.3 से कम नहीं किसी की भी IMDb रेटिंग