Hindi News फोटो मनोरंजनPHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर

PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। इसी खुशी में नेहा के पति अंगद बेदी ने मुम्बई के बांद्रा में बेबी शॉवर पार्टी ऑर्गनाइज...

Nisha
PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर1/5

Neha Dhupia Baby Shower

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। इसी खुशी में नेहा के पति अंगद बेदी ने मुम्बई के बांद्रा में बेबी शॉवर पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टी ने नेहा धूपिया व्हाइट कलर की फ्रिली फ्रॉक पहनकर पहुंचीं। सर पर फूलों का टियारा पहने हुए नेहा प्रिंसेस की तरह लग रही थीं। पार्टी में जाने से पहले नेहा और अंगद ने मीडियावालों को पोज भी दिए। इन फोटोज में अंगद नेहा के चेहरे से अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे थे।

PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर2/5

Neha Dhupia Baby Shower

अंगद-नेहा की पार्टी में सुनील शेट्टी, करन जौहर, प्रीति जिन्टा, राहुल बोस, अलवीरा अग्निहोत्री, अतुल कस्बेकर के अलावा अरबाज खान जैसे सेलेब्स भी पहुंचे। दोनों की शादी इसी साल मई में हुई थी। कहा जा रहा था कि अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी के कारण गुपचुप शादी की थी।

PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर3/5

Neha Dhupia Baby Shower

हालांकि, इस बात को कई बार खुद अंगद गलत बता चुके हैं। अंगद ने इंटरव्यू में कहा था कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से खुलकर बात करना सही है, लेकिन आप किसी की इतनी आलोचना करने लगें, ये ठीक नहीं है। अगर नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई गलत कमेंट करता है तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

संबंधित फोटो गैलरी

PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर4/5

Neha Dhupia Baby Shower

इससे पहले भी अंगद ने स्टेटमेंट जारी कर प्रेग्नेंसी की खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था-"नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सरासर झूठ है। हम जब भी फैमिली प्लानिंग करेंगे, तब सबसे पहले मैं मीडिया को इस बारे में बताऊंगा।" इससे पहले नेहा के पापा प्रदीप धूपिया ने भी बेटी की प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताया था। हालांकि, नेहा ने इस पर चुप्पी साध रखी थी।

PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर5/5

Neha Dhupia Baby Shower

नेहा और अंगद के अफेयर की खबरें तब सुर्खियां बनीं, जब ये कपल नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा था। दोनों की लव लाइफ की खबरें तो पहले से आ रही थीं, लेकिन जहीर-सागरिका के रिसेप्शन के बाद दोनों अक्सर साथ दिखने लगे। सिर्फ पार्टीज में ही नहीं, बल्कि इन्हें साथ में डिनर करते हुए भी देखा गया। नेहा-अंगद ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन करीब 1 साल डेटिंग के बाद फिर मई में दोनों ने शादी कर ली थी।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

10

अक्षय-आलिया से प्रियंका तक, क्या आपको पता हैं इन सिलेब्स के निकनेम

7

साड़ी में मोनालिसा ने लगाए जमकर ठुमके, दिल थामकर देखें ये फोटोज

7

अवनीत कौर का सादगी भरा अंदाज देख फैंस बोले - आज चांद जमीन पर...

7

डिनर नाइट पर पपराजी को देख सुहाना खान के चेहरे पर आई स्माइल

7

बॉस लेडी लुक में प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाई फैंस की हार्ट बीट,देखें Pics

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

PHOTOS: बेबी शॉवर में दिखा नेहा धूपिया का प्रिंसेस लुक, हट नहीं रही थी पति की नजर

अगली गैलरीज