बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस दत्त आज होतीं तो उनकी उम्र 96 साल की होती। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में की और यादगार किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे महान एक्ट्रेसेज में से एक बना दिया।

2/9नरगिस दत्त ने अपनी फिल्म ।मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान एक्टर सुनील दत्त से शादी की। ये साल था मार्च 1958। शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक ही चल रहा था। तीन प्यारे बच्चे हुए संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।

3/9लेकिन शादी के करीब 20 या 21 साल बाद नरगिस दत्त को पता चलता है कि वो पैंक्रियाटिक कैंसर की चपेट में आ गई हैं। ये एक गंभीर समस्या थी। उस दौर में इसका इलाज भी कम था। ऐसे में एक्ट्रेस को अमेरिका में इलाज के लिए ले जाया गया।

4/9एक्ट्रेस की बेटी प्रिया दत्त ने विक्की लालवानी को दिए अपने इंटरव्यू में अपनी मां के निधन के उस दौर के बारे में बताया जब वो शारीरिक पीढ़ा से मर रही थीं। उन्होंने कहा उनकी मां की एक हफ्ते में कई सर्जरी होती थीं। एक बार तो डॉक्टर ने और सर्जरी करने से मना कर दिया था।

5/9प्रिया ने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि अब इनकी और सर्जरी करना ठीक नहीं है। इन्हें ऐसे ही रहने दीजिए। सर्जरी के साथ रिस्क था। नरगिस दत्त अपने तीनों बच्चों के लिए लिए जीना चाहती थीं।

6/9सुनील दत्त ने अपने तीनों बच्चों के साथ फैसला लिया कि वो नरगिस को ऐसी हालत में नहीं छोड़ सकते। सभी ने एक और सर्जरी के लिए मंजूरी दी। डॉक्टर के मुताबिक नरगिस ऑपरेशन थिएटर पर मर सकती थीं।

7/9प्रिया के मुताबिक उनकी मां की सर्जरी के बाद खून का बहाव इतना होता था कि डॉक्टर्स को टेप लगाकर खून रोकना पड़ रहा था। उस जगह अब और टांके नहीं लगाए जा सकते थे। नरगिस दर्द में थीं। उनका चेहरा बदल गया था। उनका रंग काला पड़ गया था। लेकिन इसके बाद भी वो सर्जरी में जीत गई।

8/9एक हफ्ते बाद नरगिस दत्त ने जिद की वो वापस भारत अपने घर जाना चाहती थीं। डॉक्टर्स उनके इस फैसले के समर्थन में नहीं थे। नरगिस घर आई और एक हफ्ते बाद फिर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

9/9कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सुनील दत्त उस समय शिरडी के साईं बाबा के दरबार में प्रार्थना कर के लौटे थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल बुलाया गया। एक्ट्रेस ने 3 मई 1981 को दुनिया को अलविदा कहा।
