Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्रभास की इन 5 फिल्मों से हिला बॉक्स ऑफिस, नहीं देखा तो फटाफट देख डालें OTT पर

प्रभास की इन 5 फिल्मों से हिला बॉक्स ऑफिस, नहीं देखा तो फटाफट देख डालें OTT पर

आज हम आपको प्रभास की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। आइए बताते हैं आप इन्हें किन-किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Priti KushwahaWed, 22 Oct 2025 04:10 PM
1/7

प्रभास

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग आज साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। अपने करियर में प्रभास ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है। इससे पहले आज हम आपको प्रभास की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। आइए बताते हैं आप इन्हें किन-किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

2/7

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन

साल 2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने इतिहास रच दिया था। इस फिल्म प्रभास ने लीड रोल निभाया था। ये मूवी प्रभास के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसमें प्रभास के साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए थे। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ रुपए कमाए थे।'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

3/7

कल्कि 2898 एडी

प्रभास के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है। साल 2024 में रिलीज हुई ये फिल्म एक पीरियड-ड्रामा है जिसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। इसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम रोल में थे। इसने दुनिया भर में 1054.67 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। 'कल्कि 2898 एडी' को अब आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4/7

सालार

प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 1 – सीजफायर' साल 2023 में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी ने 705.59 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन किरते हुए ये तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

5/7

बाहुबली: द बिगिनिंग

एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी 'बाहुबली: द बिगिनिंग' साल 2017 की फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन का प्रीक्वल है। इस मूवी ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

6/7

साहो

प्रभास की फिल्म 'साहो' ने वो कमाल नहीं दिखाया, जितना इससे उम्मीद की गई थी। इसे बावजूद ये प्रभास की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। 'साहो' 2019 में रिलीज इस मूवी में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दी थीं। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 439 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

7/7

'द राजा साब' रिलीज डेट

प्रभास की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि प्रभास की ये मूवी धांसू कलेक्शन करेगी।