मुसाफिर कैफे के लिए विक्रांत को मिले सबसे ज्यादा पैसे, जानें बाकी कास्ट की फीस

नेटफ्लिक्स सीरीज मुसाफिर कैफे रिलीज हो गई है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना जैसे कलाकार नजर आए हैं।आइए जानते हैं इस नेटफ्लिक्स सीरीज के लिए किसे कितने पैसे मिले हैं? 

Harshita PandeyJul 25, 2026 10:57 pm IST
1/7

मुसाफिर कैफे कलाकारों की फीस

नेटफ्लिक्स पर मुसाफिर कैफे रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स टॉप 10 में नंबर 1 बन गई है। आइए जानते हैं इस सीरीज के लिए किस एक्टर को मिली है कितनी फीस?

2/7

विक्रांत को मिली सबसे ज्यादा फीस

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी को इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विक्रांत मैसी को चंदर के रोल के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये मिले हैं।

3/7

वेदिका पिंटो की फीस

वेदिका पिंटो की बात करें तो उन्होंने इस सीरीज में सुधा का किरदार निभाया है। वेदिका को अपने रोल के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये मिले हैं।

4/7

महिमा मकवाना

महिमा मकवाना की बात करें तो उन्होंने शो में प्रीति का किरदार निभाया है। दावा किया गया है कि महिमा की फीस वेदिका से कम है। महिमा को अपने रोल के लिए दो से तीन करोड़ रुपये मिले हैं।

5/7

आदिल हुसैन की फीस

आदिल हुसैन जिन्होंने सीरीज में मार्क का किरदार निभाया है उन्हें सीरीज के लिए 3 से 4 करोड़ की फीस मिली है। आदिल हुसैन सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं।

6/7

बाकी कास्ट की फीस

आदिल के अलावा सपोर्टिंग रोल में अनुभा फतेहपुरिया,लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी नजर आई हैं। इन एक्टर्स को 80 लाख से 2 करोड़ के बीच फीस मिली है। बता दें, ये डेटा अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताया गया है। हम इसके सटीक होने की पुष्टि नहीं करते हैं।

7/7

किताब पर आधारित है सीरीज

मुसाफिर कैफे की बात करें तो ये सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित है। इस सीरीज को रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनमुसाफिर कैफे के लिए विक्रांत को मिले सबसे ज्यादा पैसे, जानें बाकी कास्ट की फीस