
फिरोज खान और मुमताज के बीच काफी क्लोज बॉन्ड रहा है। कई साल तक उनकी दोस्त रही है। हालांकि कई बार दोनों के रिलेशन की अफवाह भी आई। अब सालों बाद मुमताज ने दोनों के बॉन्ड पर खुलकर बात की और क्लीयर किया कि दोनों के बीच कभी रोमांस नहीं था। हालांकि दोनों काफी क्लोज थे एक-दूसरे के। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कोई महिला नहीं थी जो फिरोज खान की तरफ अट्रैक्ट नहीं होती थीं।

2/8विकी लालवाणी को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने कहा, फिरोज खान मुझे पसंद करते थे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड थी तो हम फिजिकली क्लोज नहीं थे। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्मार्ट एक्टर में से एक थे। आज भी उनकी बराबरी में कोई नहीं है।

3/8मुमताज ने आगे कहा, फिरोज को तबसे जानती हूं जबसे उनकी शादी नहीं हुई थी। उनकी एंग्लो-इंडियन गर्लफ्रेंड थी। वह उसके काफी करीब थे। लेकिन पता नहीं उन्होंने उनसे शादी क्यों नहीं की।

4/8मुमताज बोलीं, आप लोग सोच रहे होंगे कि इतना खूबसूरत हीरो था तो मुमताज को ऑफर किया या नहीं। ऐसी दुनिया की कोई औरत नहीं होगी जो फिरोज खान को देखकर अट्रैक्ट ना हुई हो फिजिकली।

5/8मुमताज ने कहा, वह काफी अच्छे दिखते थे, लेकिन जरूरी नहीं कि आपका किसी खूबसूरत आदमी या औरत के साथ ही अफेयर हो। हम दोनों मुस्लिम थे इरानी परिवार से। हम अच्छे दोस्त थे। मैं आज भी उनके छोटे भाई अकबर की अच्छी दोस्त हूं।

6/8बता दें कि मुमताज और फिरोज ने साथ में अप्राध, उपासना, मेला, आदमी और इंसान, आग, एक सपेरा एक लुटेरा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

7/8मुमताज ने 1971 में गुजराती बिजनेसमैन मयूर माधवाणी से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन फिरोज और मुमताज का बॉन्ड वैसा ही रहा।

8/8इतना ही नहीं सालों बाद मुमताज की बेटी नताशा ने फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से शादी की। मुमताज ने बताया था कि ये लव हीं बल्कि अरेंज मैरिज थी।
