Avengers: डूम्सडे के पहले देख डालिए ये 7 फिल्में, फिर अच्छी तरह समझ में आएगी कहानी

एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है। हर कोई इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है, लेकिन इसकी रिलीज के पहले आपको कुछ फिल्में देख लेना जरूरी है, चलिए जानते हैं इन सभी फिल्मों के बारे में।

Puneet ParasharJul 20, 2026 10:41 pm IST
1/8

एवेंजर्स डूम्सडे के पहले देखना जरूरी है ये फिल्में

मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स - डूम्सडे' सिनेमाघरों में इसी साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की रिलीज के साथ ही यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि 'एवेंजर्स - डूम्सडे' से पहले कौन सी फिल्में देख लेना जरूरी है, ताकि कहानी अच्छी तरह समझ आए। तो चलिए जान लेते हैं यह पूरी लिस्ट।

2/8

मार्वल के सभी सुपरहीरोज

शुरुआत आपको मार्वल के सुपरहीरोज की फिल्म के पहले पार्ट के साथ करनी चाहिए। ताकि आपको सभी सुपरहीरोज का इंट्रोडक्शन मिल जाए। कम से कम इस फिल्म में नजर आने वाले सभी सुपरहीरोज की मूवीज का पहला पार्ट।

3/8

एवेंजर्स - इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स - एंडगेम

इसके बाद 'एवेंजर्स - इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स - एंडगेम' देख डालिए। ताकि यह पता रहे की एवेंजर्स की ऑरिजनल टीम क्या थी और इसके सुपरहीरोज के साथ क्या हुआ था। ताकि इस नई लड़ाई से पहले पिछली बड़ी लड़ाई का इतिहास समझ आ जाए।

4/8

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

क्योंकि पिछली 'एवेंजर्स' मूवी की तरह इस बार भी कई सुपरहीरोज एक साथ आएंगे, इसलिए मल्टीवर्स का कॉन्सेप्ट भी क्लीयर होना जरूरी है। इससे लिए डॉक्टर स्ट्रेंज की 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' जरूर देख डालिए।

5/8

स्पाइडर मैन - नो वे होम

'स्पाइडर मैन - नो वे होम' इस कड़ी में आपकी अगली फिल्म होनी चाहिए। ताकि यह समझ आए कि अलग-अलग यूनिर्स के किरदार एक जगह कैसे आ गए हैं।

6/8

लोकी (सीजन-1 और सीजन-2)

हालांकि यह हॉटस्टार पर मौजूद एक वेब सीरीज है, लेकिन मल्टीवर्स टाइमलाइन काम कैसे करती है, ब्रह्मांड कैसे बिखर रहा है और ये सारे टॉपिक इस मूवी के साथ अच्छी तरह क्लीयर हो जाएंगे।

7/8

डेडपूल वर्सेज वोल्वरीन

क्योंकि मार्वल की इस सुपरहीरो मूवी के जरिए कई नए किरदारों की भी एवेंजर्स में एंट्री होगी, इसलिए ये कुछ फिल्में देखना भी जरूरी है। शुरुआत 'डेडपूल वर्सेज वोल्वरीन' के साथ कीजिए।

8/8

द फैन्टास्टिक फोर - फर्स्ट स्टेप्स

लिस्ट में आखिरी नंबर पर 'द फैन्टास्टिक फोर - फर्स्ट स्टेप्स' को रखिए। क्योंकि इसी फिल्म के जरिए 'एवेंजर्स डूम्सडे' के विलेन डॉक्टर डूम की कहानी शुरू होती है। अगर ये फिल्में देख लीं तो आप 'एवेंजर्स डूम्सडे' को फुल एन्जॉय कर पाएंगे।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनAvengers: डूम्सडे के पहले देख डालिए ये 7 फिल्में, फिर अच्छी तरह समझ में आएगी कहानी