
हिंदी सिनेमा ने दर्शकों को दुनिया से जोड़ने और उन चीजों तक पहुंचाने का काम किया है जो शायद और किसी दूसरे ढंग से संभव नहीं था। फिल्मी पर्दे पर अपने पसंदीदा एक्टर्स को चीजें करते देखना लोगों को आम जिंदगी में भी उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित करता है। यही वजह है कि कई फिल्मों की रिलीज के बाद मार्केट में उनमें दिखाई गई चीजों या सर्विसेज की डिमांड बढ़ती नजर आई है। तो चलिए जानते हैं आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।

2/7इस फिल्म में सलमान खान ने 'FRIEND' लिखी हुई टोपी पहनी थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद यह कैप कल्ट फैशन बन गई थी। बाजार में इन टोपियों की मांग तेजी से बढ़ी थी और दुकानदारों को खूब मुनाफा हुआ।

3/7सलमान खान की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने में बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी। फिल्म की रिलीज के बाद इस साड़ी की डिमांड बाजार में रिकॉर्ड तोड़ रही थी।

4/7इस फिल्म ने दोस्तों के लिए गोवा ट्रिप की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी। फिल्म की रिलीज के बाद गोवा का टूरिज्म जिस रफ्तार से बढ़ा, उसने वहां के होटलों और रेस्त्रां की लॉटरी ही निकलवा दी।

5/7शाहरुख खान ने इस फिल्म में ज्यादातर वक्त रे-बैन का जो चश्मा पहना था, उसकी डिमांड फिल्म के बाद खूब बढ़ी थी। कुछ ऐसा ही हाल फिल्म धूम की रिलीज के बाद हायाबुशा बाइक का हुआ था। लोग इस बाइक को धूम वाली बाइक कहने लगे थे।

6/7इस फिल्म की कहानी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। अपनी व्यस्त और बोरियत भरी जिंदगी से निकलकर कुछ वक्त अपने आप को देने की सलाह देती इस फिल्म की रिलीज के बाद स्पेन टूरिज्म में 65% की ग्रोथ हुई थी।

7/7फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत कमाल का था। इसमें 'पैन्गॉन्ग लेक' को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद लद्दाख टूरिज्म बहुत तेजी से बढ़ा था। रातोरात यह लेक एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गई। हालांकि इसका नुकसान यह हुआ कि लोगों ने यहां जाकर गंदगी फैलाना शुरू कर दिया और इस झील की खूबसूरती ही खत्म हो गई।
