पति से अलग होने की खबरों के बीच कान पहुंचीं मौनी रॉय, किलर ब्लैक आउटफिट में कराया फोटोशूट

पति सूरज नाम्बियार से अलग होने की खबरों के बीच मौनी रॉय कान फिल्म फेस्टिवल पहुंच चुकी हैं। उन्होंने किलर ब्लैक लुक में दिलकश तस्वीरें खिंचवाईं। एक्ट्रेस की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Puneet ParasharMay 19, 2026 06:53 am IST
1/8

कान फेस्टिवल पहुंचीं मौनी रॉय

अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ावों से गुजर रहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय वर्क फ्रंट पर पूरी तरह डेडिकेटेड हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में मौनी रॉय काफी यूनिक और क्लासी ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ अपनी एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी पोस्ट की है।

2/8

मौनी ने कैप्शन में क्या लिखा

मौनी रॉय ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- कान और हंगामा। नमस्कार। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिशा पाटनी ने कमेंट किया- लेट्स गो गर्ल। अन्य कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने भी मौनी रॉय की तारीफ की है।

3/8

पति सूरज से तलाक लेंगी मौनी

करीब चार साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद मौनी रॉय ने हाल ही में अपने पति सूरज नाम्बियार से अलग होने का ऐलान किया था। अब उनकी ताजा तस्वीरों से साफ है कि वो अपनी प्रोफेशनल जिंदगी की रफ्तार पर निजी जिंदगी की मुश्किलों का असर नहीं पड़ने देंगी।

4/8

एयरपोर्ट के बाहर आई थीं नजर

मौनी रॉय को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। वह काफी तेजी से कदम बढ़ाती हुई टर्मिनल की तरफ बढ़ीं। अब उन्होंने फ्रेंच रिवेरा से अपनी ये ताजा तस्वीरें पोस्ट की हैं।

5/8

मौनी रॉय का आउटफिट

लुक की बात करें तो मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। इसमें सफेद रंग का हॉल्टर नेकलाइन हाइलाइट था। इस लुक को और अपीलिंग बनाने के लिए मौनी ने साथ में एक ट्रेंच कोट कैरी किया था।

6/8

मिनिमल मेकअप में कमाल

ट्रांसपेरेंट स्टॉकिंग्स और बूट्स क साथ मौनी रॉय का लुक काफी इंप्रेसिव लगा। उन्होंने बालों का पीछे की तरफ जूड़ा बनाया और मिनिमल मेकअप के साथ बहुत कॉन्फिडेंट लुक्स दिए।

7/8

बैकग्राउंड में नीला समंदर

मौनी रॉय ने जो तस्वीरें साझा की हैं, माना जा रहा है कि यह फोटोशूट उन्होंने अपने होटल में ही कराया है। बैकग्राउंड में बालकनी और खूबसूरत नीला संमंदर स्पॉट किया जा सकता है।

8/8

मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें

मौनी रॉय की ये तस्वीरें पोस्ट किए जाने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और साथ में खिंचवाई तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनपति से अलग होने की खबरों के बीच कान पहुंचीं मौनी रॉय, किलर ब्लैक आउटफिट में कराया फोटोशूट