Mothers Day: मां को समर्पित हैं OTT पर मौजूद ये 7 फिल्में, मदर्स डे पर आप कौन सी देखेंगे?

अगर आज मदर्स डे पर घर बैठे अपनी मां के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। तो ओटीटी पर उनके साथ इन 7 में से कोई फिल्म एन्जॉय कर सकते हैं। ये सभी फिल्में कहानी के मामले में काफी दमदार हैं।

Puneet ParasharMay 10, 2026 01:53 pm IST
1/8

ओटीटी पर देखिए ये 7 'मदर्स डे' मूवीज

मदर्स डे पर अगर अपनी मां के साथ कोई बढ़िया फिल्म एन्जॉय करना चाहते हैं, तो हम यहां पर आपको कुछ अच्छे विकल्प सुझा रहे हैं। इनमें से किसी भी फिल्म को अपनी पसंद के मुताबिक आप ओटीटी पर अपनी मां और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इन सभी फिल्मों की IMDb पर रेटिंग हाई है और इनकी कहानी को क्रिटिक्स के साथ-साथ पब्लिक ने भी खूब सराहा है।

2/8

लॉयन

यह फिल्म भी आप नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं। कहानी सारू नाम के एक छोटे लड़के की है जो ट्रेन में अपने परिवार से बिछड़ जाता है। यह ऑस्ट्रेलियाई कपल इस लड़के को गोद ले लेता है और सालों बाद वह गूगल अर्थ की मदद से भारत में अपने असली घर और मां को ढूंढने की एक लंबी जर्नी शुरू करता है।

3/8

द स्काय इज पिंक

यह फिल्म आयशा चौधरी की सच्ची कहानी पर आधारित है। एक लड़की जो अपनी गंभीर बीमारी के बावजूद अपनी जिंदगी को पूरी जिंदादिली के साथ जीती है। फिल्म आयशा के नजरिए से उसके माता-पिता के संघर्ष और उनके अटूट प्रेम की दास्तां को बयां करती है। यह फिल्म आप ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4/8

बधाई हो

अगर कुछ हल्का-फुल्का लेकिन भावनाओं से लबरेज देखना चाहते हैं तो ओटीटी जायंट हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म 'बधाई हो' आपके लिए सबसे मुफीद रहेगी। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म एक ऐसी फैमिली की कहानी है, जिसमें एक उम्रदराज मां प्रेग्नेंट हो जाती है।

5/8

मॉम

जब कानून एक बेटी को न्याय देने में विफल रहता है तो मां खुद अपनी बेटी का बदला लेने का फैसला करती है। एक सौतेली बेटी के प्रति एक मां के प्यार की यह कहानी यह दिखाती है कि मां का प्यार सगे-सौतेले का मोहताज नहीं होता। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं।

6/8

इंग्लिश विंग्लिश

यह एक ऐसी फिल्म है जिसकी कहानी से शायद भारत की ज्यादातर मां रिलेट कर पाएंगी। कहानी एक ऐसी हाउसवाइफ मां की है, जिसे बार-बार इस बात के लिए नीचा दिखाया जाता है कि वह अंग्रेजी नहीं बोल बाती है। श्रीदेवी स्टारर यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर एन्जॉय कर सकते हैं।

7/8

लेडी बर्ड

बच्चे कई बार कुछ भी जिद करने लगते हैं और मुश्किल यह होती है कि उनके दिमाग में उनकी यह जिद सही भी होती है। यह फिल्म एक ऐसी ही जिद्दी लड़की की कहानी है। जो अपनी मां के साथ उलझन भरे रिश्तों को अपने भविष्य के सपनों के साथ संभालने की कोशिश कर रही है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं।

8/8

रूम

इस फिल्म की कहानी एक मां और उसके छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें सालों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता है। वक्त बीतने के साथ अब यह कमरा ही इन मां बेटी की दुनिया बन चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म एक मां-बेटे के रिश्ते वाले इमोशन के साथ एक कमाल की सर्वाइवल थ्रिलर है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनMothers Day: मां को समर्पित हैं OTT पर मौजूद ये 7 फिल्में, मदर्स डे पर आप कौन सी देखेंगे?