'मदर्स डे' पर संजय दत्त ने मां नरगिस संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, आखिरी फोटो से नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

'मदर्स डे' पर संजय दत्त ने भी अपनी मां नरगिस दत्त को याद कर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। संजय ने आज यानी 'मदर्स डे' के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां नरगिस संग कई खूबसूरत और अनसीन तस्वीरें शेयर कीं।

Priti KushwahaMay 10, 2026 01:37 pm IST
1/7

'मदर्स डे' पर संजय दत्त ने मां नरगिस संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

आज का दिन एक मां के लिए बेहद खास है। जी हां, आज 'मदर्स डे' है, जिसे हर कोई खास अंदाज में मना रहा है। इस खास दिन पर हर कोई अपनी मां को स्पेशल फील कराना है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी 'मदर्स डे' पर अपनी मां को याद कर खास पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

2/7

संजय ने मां को किया याद

'मदर्स डे' पर संजय दत्त ने भी अपनी मां नरगिस दत्त को याद कर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। संजय ने आज यानी 'मदर्स डे' के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां नरगिस संग कई खूबसूरत और अनसीन तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में संजय का बचपन देखा जा सकता है।

3/7

काश आप मेरे साथ होतीं

इन तस्वीरों के साथ संजय ने कैप्शन में लिखा, 'मम्मा, मुझे आपकी याद आती है। काश आप मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। लव यू मॉम।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट की इमोजी भी शेयर की।

4/7

मां की गोद में संजय

पहली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में संजय अपनी मां नरगिस की गोद में खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।

5/7

बेटे को देख मुस्कुराती नरगिस

दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नरगिस ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई और उनकी गोद में संजय बेठे हैं। वहीं, उनका एक डॉग संजय को प्यार करता नजर आ रहा है। इस नजारे को देख नरगिर मुस्कुराती दिख रही हैं।

6/7

तीनों बच्चों के साथ एक फ्रेम में

तीसरी तस्वीर में नरगिस अपने तीनों बच्चों यानी अपनी दोनों बेटियों और संजय के साथ नजर आ रही हैं।

7/7

इस तस्वीर से नहीं हटा पाएंगे नजर

वहीं, चौथी और आखिरी तस्वीर में संजय दत्त अपनी मां के ऊपर बैठे कर पैर के अंगूठे को मुंह में चूसते दिख रहे हैं। संजय की इस हरकत को देख उनकी मां के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'मदर्स डे' पर संजय दत्त ने मां नरगिस संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, आखिरी फोटो से नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें