1/7OTT most watched web series: जब आपको एंटरटेनमेंट के लिए रोज कुछ ना कुछ देखना हो, तब ऐसे में वेब सीरीज बेस्ट चॉइज होती हैं। रोज एक एपिसोड देखकर मनोरंजन भी हो जाता है और वक्त भी ज्यादा नहीं देना पड़ता। लेकिन क्या आप इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गईं 5 वेब सीरीज के बारे में जानते हैं।

ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते 5 सबसे ज्यादा देखी गईं वेब सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पहले नंबर पर है 'हाफ सीए का दूसरा सीजन'। पहले सीजन को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला और अब दूसरे सीजन को भी काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है। आप इसे अमेजन मिनी टीवी और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

साल 1970 के वक्त की देशभक्ति से लबरेज कहानी सुनाती यह सीरीज ऑरमैक्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर एक बार छाए हुए हैं। नेटफ्लिक्स पर उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन भी धूम मचा रहा है। अगले एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे।

कपिल शर्मा ने कई सालों तक टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन जब से वह ओटीटी पर आए हैं उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। अलग-अलग देशों से उनके शो पर मेहमान आते रहते हैं। टॉप 5 लिस्ट में नेटफ्लिक्स का यह शो चौथे नंबर पर है।

जासूसों की दुनिया कितनी रोमांचक लेकिन खतरनाक होती है, इसकी झलक देखनी है तो जियो हॉटस्टार पर सलाकार नाम की वेब सीरीज देख डालिए। टॉप 5 की लिस्ट में इसे चौथी पोजिशन मिली हुई है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर 'सेना - द गार्डियन्स ऑफ द नेशन' नाम की वेब सीरीज भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बहिदानों की कहानी सुनाती है। 13 अगस्त को रिलीज हुई यह सीरीज लिस्ट में नंबर पांच पर है।
