
सिनेमा जगत की शुरुआत म्यूट 'ब्लैक एंड व्हाइट' फिल्मों के साथ हुई थी। उस वक्त इन फिल्मों का एक अलग ही क्रेज था। लेकिन फिर वक्त के साथ तकनीक बेहतर हुई और आज हम डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ हाई रेजॉल्यूशन कलर फिल्में देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म बनाना आज भी एक आर्ट है और अगर आप इन फिल्मों को हल्के में लेते हैं तो जरा नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 7 ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में आजमाइए।

2/8यह फिल्म नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल 'ब्लैक एंड व्हाइट' मूवी मानी जाती है। इस फिल्म ने 3 ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। इसकी शानदार सिनेमैटोग्राफी आज भी लोगों को हैरान कर देती है।

3/8थिएटर में ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद इस ऑस्कर विनर फिल्म का 'ब्लैक एंड व्हाइट' वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। यह वर्जन रिलीज के साथ ही नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में पहुंच गया था। बिना रंगों के भी गॉडजिला का खौफ और तबाही का मंजर दर्शकों को बहुत पसंद आया।

4/8यह फिल्म 'सिटिजन केन' के लेखक की जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा मूवी है। इस फिल्म को करोड़ों घंटों का वॉच टाइम नेटफ्लिक्स पर मिला है।

5/8इस फिल्म में 2 महिलाओं की पहचान और रंगभेद की कहानी को बहुत गहराई से दिखाया गया है। हाई-कंट्रास्ट ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मेट की वजह से इस फिल्म का हर सीन किसी बहुत खूबसूरत लगता है।

6/8इस फिल्म को पैनडेमिक के दौरान पूरी तरह से एक घर के अंदर शूट किया गया था। रिलीज होते ही यह दुनिया भर में नंबर वन पर पहुंच गई थी। फिल्म की पूरी कहानी सिर्फ दो किरदारों की बातचीत और उनके बीच के तनाव पर टिकी हुई है।

7/8स्टीवन स्पीलबर्ग की यह फिल्म दुनिया की सबसे मशहूर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में गिनी जाती है। यह फिल्म अक्सर नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में नजर आती है।

8/8यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 'क्लासिक' फिल्मों के शौकीनों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई थी कि बाद में इसके ऊपर एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज भी बनाई थी।
