
हरियाणवी गानों का नाम आते ही सबसे पहले 'देसी क्वीन' सपना चौधरी का नाम दिमाग में आता है, जिनके गानों और डांस एल्बम्स की लोकप्रियता पूरे देश में फैली हुई है। लेकिन उनका गाना हरियाणवी का सबसे पॉपुलर गाना नहीं है। आइए आपको हरियाणवी के सबसे पॉपुलर गाने के बारे में बताते हैं।

2/7सपना चौधरी के जलवे के बीच प्रांजल दहिया और रेणुका पंवार की जोड़ी ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाया है। रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया के एक लोकप्रिय गाने ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

3/7इस रिकॉर्ड तोड़ गाने का नाम '52 गज का दामन' है। सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना छाया हुआ है। यह गाना हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का पहला ऐसा गाना है, जिसके वीडियो ने यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल किए हैं।

4/7100 करोड़ से अधिक बार देखे गए इस सुपरहिट हरियाणवी गाने को मशहूर सिंगर रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है। गाने का वीडियो प्रांजल दहिया और अमन जाजी पर फिल्माया गया है, जिसमें प्रांजल के देसी लुक और डांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस धमाकेदार गाने के बोल मुकेश जाजी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक अमन जाजी द्वारा तैयार किया गया है।

5/7इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने रिलीज के महज नौ महीनों के भीतर 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था।

6/7इस गाने को रिलीज हुए 6 साल हो गए हैं। आज भी रील्स में आप इस गाने को सुनते हैं और यूट्यूब पर इस गाने को 1.7 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

7/7‘52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी’ गाने में हरियाणा की संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती दिखाई गई है। इस गाने में एक नई-नवेली दुल्हन अपने पति से 52 गज के घेरे वाला सुंदर और बड़ा घाघरा बनवाने की इच्छा जताती है। वह चाहती है कि उसके कपड़े इतने खूबसूरत हों कि जब वह सज-धजकर और इतराते हुए चले, तो गांव के सभी लोग उसे देखते रह जाएं। कुल मिलाकर, यह गाना हरियाणवी पहनावे, देसी अंदाज और सजने-संवरने की खुशी को दिखाता है।
