इन एक्टर्स ने पिछले एक दशक में कीं सबसे ज्यादा फिल्में, अक्षय कुमार नहीं ये एक्टर है नंबर 1 पर

आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने पिछले लास्ट दशक में सबसे ज्यादा लीड फिल्मों में काम किया है।

Sushmeeta SemwalAug 13, 2026 04:07 pm IST
Follow us on Google News
1/10

इंडियन एक्टर

कई एक्टर्स हैं जो साल में 2-3 फिल्में करते हैं। बॉलीवुड से तो अक्षय कुमार इसके लिए फेमस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पिछले 10 सालों में ज्यादा लीड रोल वाली फिल्में करने की लिस्ट में अक्षय से आगे कोई और एक्टर है।

2/10

मनमूती

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं मनमूती। मनमूती मलयालम सिनेमा के पॉपुलर भारतीय एक्टर और निर्माता हैं। साल 2016 से 2026 तक मनमूती ने अपने करियर में 37 फिल्में की हैं।

3/10

विजय सेतुपति

इसके बाद दूसरे नंबर पर हैं विजय सेतुपति। विजय तो तमिल फिल्मों के स्टार हैं। हालांकि वह तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम करते हैं। विजय ने साल 2016-2026 तक 34 फिल्मों में काम किया है।

4/10

कुंचाको बोबन

मलयालम फिल्मों के स्टार कुंचाको बोबन ने साल 2016-2026 तक 33 फिल्मों में काम किया है। कुंचाको ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

5/10

अक्षय कुमार

इसके बाद आते हैं अक्षय कुमार। अक्षय वैसे भी फेमस हैं साल में कई फिल्में करने के लिए। अक्षय ने साल 2016-2026 तक 32 फिल्मों में काम किया है।

6/10

टोविनो थॉमस

मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर हैं टोविनो थॉमस। टोविनो ने साल 2016 से 2026 तक 32 फिल्मों में काम किया है।

7/10

असिफ अली

इसके बाद आते हैं असिफ अली। असिफ अली मलयालम फिल्म के स्टार हैं। उन्होंने लास्ट एक दशक में 28 फिल्में की हैं।

8/10

मोहनलाल

मोहनलाल, मलयालम फिल्मों के स्टार हैं। वह इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। मोहनलाल ने साल 2016-2026 तक 27 फिल्में की हैं।

9/10

पृथ्वीराज सुकुमारन

फिर आते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन। पृथ्वीराज इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। पृथ्वीराज ने साल 2016-2026 तक 27 फिल्मों में काम किया है।

10/10

राजकुमार राव

इस लिस्ट में जो दूसरा बॉलीवुड एक्टर है वो हैं राजकुमार। राजकुमार ने लास्ट एक दशक में 25 फिल्मों में काम किया है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन एक्टर्स ने पिछले एक दशक में कीं सबसे ज्यादा फिल्में, अक्षय कुमार नहीं ये एक्टर है नंबर 1 पर