
एक ऐसा ही गीत जिसे इस जोड़ी ने ऑडियंस तक पहुंचाया और आज भी जब वो गाना गानों में गूंजता है तो किसी के लिए भी आंसू रोकना मुश्किल हो जाता।

2/8हम बात कर रहे हैं 1968 में आई फिल्म नील कमल के एक खास गीत की। इस फिल्म में एक्टर राज कुमार, मनोज कुमार, बलराज साहनी और वहीदा रहमान जैसे एक्टर्स नजर आए थे।

3/8फिल्म का डायरेक्शन किया राम महेश्वरी ने किया था। ये उस साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी के अलावा म्यूजिक कंपोजर रवि का रुला देने वाला म्यूजिक था।

4/8रोमांटिक थ्रिलर फिल्म नील कमल का वो गाना उस से जब थिएटर में बजा तो कोई ऐसा नहीं रहा जो रोया न हो। टीवी पर देखने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उस गाने को साहिर ने लिखा था और आवाज दी थी मोहम्मद रफी ने।

5/8बताया जाता है जब मोहम्मद रफी ये गाना रिकॉर्ड कर रहे थे तब वो खुद कई बार रोए और पूरे गाने में उनका गला भारी रहा। उस भारी गले और रुआंसी आवाज में मोहम्मद रफी ने वो गाना गया था जिसे बोल थे ‘बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले’।

6/8इस गाने को गाने वाले सिंगर, रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मौजूद लोग और थिएटर में बैठी ऑडियंस सभी अपने जज्बातों पर काबू नहीं पा सके थे। आज भी ये गाना रुला देता है।

7/8इस गाने को डायरेक्टर राम महेश्वरी ने वहीदा रहमान और बलराज साहनी पर फिल्माया था।अ एक्टर्स ने एक बेटी की विदाई और पिता के दर्द को स्क्रीन पर ऐसे दिखाया जैसे कोई असल में विदा हो रहा हो।

8/8इस फिल्म में शानदार परफॉरमेंस के लिए वहीदा रहमान ने उस साल बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड जीता था।
